BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे टाटानगर, हुआ भव्य स्वागत

by bnnbharat.com
January 18, 2021
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर:- पिछले 8 वर्षों से देश में कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून हेतु प्रयासरत संस्था जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी का संस्था के सदस्यों ने स्वागत किया. संस्था के जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष प्रेम झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ओड़िशा कार्यसमिति बैठक के उपरांत भुवनेश्वर से दिल्ली जाने के क्रम में टाटानगर स्टेशन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया. कार्यकर्ताओं ने ’भारत माता की जय’, ’बढ़ती जो आबादी है, देश की बर्बादी है’, ’जय श्री राम’ के ओजस्वी नारों से स्टेशन परिसर गुंजायमान रखा. इस दौरान अनिल चौधरी ने बढ़ती जनसँख्या समेत कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया. जिलाध्यक्ष प्रेम झा ने कहा कि जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर देशभर में पिछले 8 वर्षों से लगातार रैलियां, पदयात्राएं, धरना-प्रदर्शन तथा ज्ञापन, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. बढ़ती आबादी देश में कई गंभीर समस्याओं को जन्म दे रही है. बताया कि पूर्व में देश में बढ़ती जनसंख्या पर महामहिम राष्ट्रपति जी से संस्था एवं सांसदों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर कानून के मांग के समर्थन में 125 सांसदों द्वारा हस्ताक्षरित संस्था का मांग पत्र सौंपकर सरकार द्वारा कानून बनाने की प्रक्रिया आरम्भ करने का अनुरोध किया है.

इस अवसर पर जमशेदपुर जिलाध्यक्ष प्रेम झा, वरिष्ठ कार्यकर्ता हरेंद्र सिंह, बबलू सिंह, आदित्य रंजन, राजेश कुमार सिंह, हिमांशु शेखर, आदित्य कुमार व अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टाक टू डीसी कार्यक्रम के दौरान ऑन द स्पॉट विभिन्न समस्याओं का समाधान व सुझावों पर उपायुक्त ने लिया संज्ञान

Next Post

सड़क सुरक्षा के प्रति लोगो को जगरूक करना एक निरन्तर प्रक्रिया- उपायुक्त

Next Post
सड़क सुरक्षा के प्रति लोगो को जगरूक करना एक निरन्तर प्रक्रिया- उपायुक्त

सड़क सुरक्षा के प्रति लोगो को जगरूक करना एक निरन्तर प्रक्रिया- उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d