जमशेदपुर: युवाओं की संस्था यंगिस्तान वारियर्स ऑफ मार्शल आर्ट से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित मोदक ने इस्तीफा दे दिया हैं.
यह संस्था युवाओं की संस्था के रूप में जाना जाने लगा था. मात्र एक वर्ष के अंदर ही यह संस्था सक्रिय रूप से 6 राज्य में अपना संगठन बना चुकी थी. अमित मोदक जिसने इस संस्था की नीव रखी थी उनका कहना था कि उनका यह ड्रीम प्रोजेक्ट था, लेकिन अचानक इस तरह इस्तीफे की बात से कई युवा हैरान हैं. कारण अबतक सामने नहीं आया है, लेकिन मार्शल आर्ट में युवाओं के बीच अपनी अलग पहचान बनाने वाले अमित मोदक जल्द ही प्रेस कांफ्रेंस करेंगे.

