रांची: राष्ट्रीय प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने आज सुबह राजभवन के समक्ष अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय महारैली का आयोजन किया. एसोसिएशन अध्यक्ष अक्षय प्रसाद सिंह अपनी मांगों को लेकर कहा कि अप्रैल 2019 के पूर्व स्थापित सभी निजी विद्यालयों को मान्यता दी जाए. फैशन के दौरान राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आय स्कूली संचालक गण मौजूद थे.
उनको जानकारी देते हुए बताया गया कि सरकार निजी विद्यालयों को बंद करने का प्रयास कर रही है.अप्रैल 2019 में आरटीई 2011 के नियमों में संशोधन किया गया है जिसके तहत निजी विद्यालयों की जमीन निर्धारित कर दी गई है. यदि उतनी जमीन संचालकों के पास उपलब्ध नहीं है तो वे विद्यालय नहीं चला सकते.
गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन में सरकार ने एक लाख रुपए तक जुर्माने का प्रावधान किया है. अध्यक्ष ने बताया कि राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के पश्चात आगामी सोमवार को चुनिंदा सदस्यों को वार्तालाप के लिए राजभवन बुलाया है. जहां प्रधान सचिव की मौजूदगी में समस्याओं पर बात होगी. मौके पर विभिन्न क्षेत्रों के निजी विद्यालय के संचालक गण व शिक्षक सैकड़ों की संख्या में मौजूद थे.

