रांची: 34वें राष्ट्रीय खेल के पदधारी में शामिल एसएम हाशमी की अध्यक्षता वाली भारतीय कयाकिंग और केनोइंग संघ को मान्यता प्रदान कर दी गयी है. केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारतीय कयाकिंग कैनोइंग संघ (IKCA) की मान्यता बहाल की है. केंद्र की तरफ से 12 सितंबर 2019 को मान्यता देने संबंधी आदेश जारी किया गया. खेल मंत्री किरण रिजुजी की सहमति का जिक्र आदेश में है.
पिछले वर्ष भोपाल में आयोजित संघ की वार्षिक आमसभा में एसएम हाशमी को लगातार दूसरे टर्म के लिए अध्यक्ष चुन लिया गया था. पिछले 17 माह से IKCA को मान्यता नहीं मिली थी. इससे संघ को कई समस्याएं हो रही थीं. पूर्व खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ के समय नहीं मिली मान्यता
IKCA का चुनाव जब हुआ तो उस वक़्त खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ थे. चुनाव से ठीक पहले एक शिकायत के आलोक में कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने झारखंड राष्ट्रीय खेल घोटालों की जांच कराने संबंधी एक पत्र झारखंड सरकार को भेजा था.

