BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2020 के परिणामों की घोषणा आज

by bnnbharat.com
October 6, 2020
in समाचार
राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2020 के परिणामों की घोषणा आज
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: रेल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री  पीयूष गोयल राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कारों के पहले संस्करण के परिणाम 6 अक्टूबर, 2020 को सायं 3.30 बजे राष्ट्रीय मीडिया केंद्र, नई दिल्ली में जारी करेंगे. यह वर्चुअल सम्मान समारोह वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा.

उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने उत्कृष्ट स्टाेर्टअप्स और पारिस्थितिकी तंत्र को सक्षम बनाने वालों की पहचान करने और पुरस्कृत करने के लिए इस पहले राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कारों की कल्पना की है. ये स्टार्टअप नवाचारी उत्पाद या समाधान और अच्छे उद्यमों का निर्माण कर रहे हैं, जिनमें रोजगार जुटाने या धन सृजन और व्यापक सामाजिक प्रभाव का प्रदर्शन करने की बहुत अधिक संभावना है. सफलता का पैमाना केवल निवेशकों के लिए ही वित्तीय लाभ अर्जित करना नहीं है, बल्कि सामाजिक भलाई में भी योगदान देना है.

इन पुरस्कारों के पहले संस्करण के लिए 12 क्षेत्रों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे. इन्हें  कुल 35 श्रेणियों में उप-वर्गीकृत किया गया है. ये 12 क्षेत्र हैं- कृषि, शिक्षा, उद्यम प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, वित्त, खाद्य, स्वास्थ्य, उद्योग 4.0, अंतरिक्ष, सुरक्षा, पर्यटन और शहरी सेवाएं. इनके अलावा  स्टार्टअप उन क्षेत्रों से भी चुने जाने हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभाव पैदा कर रहे हैं, महिला नेतृत्व वाले हैं और शैक्षणिक परिसरों में स्थापित हैं.

पुरस्कार जीतने वाले स्टार्टअप को 5 लाख के नकद पुरस्कार के अलावा संभावित  पायलट परियोजनाओं और कार्य आदेशों के लिए सम्बंधित जन अधिकारियों और कॉरपोरेट के सामने अपने समाधान पेश करने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा. मजबूत स्टार्टअप इको-सिस्टम, एक प्रमुख इनक्यूबेटर और एक एक्सीलरेटर को 15-15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लालू प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को मैदान में जाने का दिया निर्देश

Next Post

साई के प्रशिक्षक वर्ष में दो बार आयु-उपयुक्त फिटनेस परीक्षण देंगे

Next Post
साई के प्रशिक्षक वर्ष में दो बार आयु-उपयुक्त फिटनेस परीक्षण देंगे

साई के प्रशिक्षक वर्ष में दो बार आयु-उपयुक्त फिटनेस परीक्षण देंगे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d