रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को राष्ट्रीय आदिवासी समाज सरना धर्म रक्षा अभियान के सदस्यों ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री को सदस्यों ने सरना धर्मकोड की मांग सर्वमान्य तथा राजकीय संकल्प पत्रांक -4242 से आदिवासी शब्द को हटाने तथा विधानसभा में सिर्फ सरना धर्म कोड रखे जाने से संबंधित स्मार पत्र सौंपा.
वहीं शनिवार को ही हजरत कुतुबुद्दीन रेसालदार बाबा दरगाह कमिटी के सदस्यों ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री को कमिटी के सदस्यों ने सालाना उर्सपाक के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मजारशरीफ में चादरपोशी करने हेतु आमंत्रित किया.

