BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

25 जनवरी 2020 को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

by bnnbharat.com
January 25, 2020
in समाचार
25 जनवरी 2020 को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

25 जनवरी 2020 को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2020 के अवसर पर गुमला जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी मतदान केंद्रों में मतदाता दिवस शपथ समारोह का आयोजन किया गया है. प्रजातांत्रिक मूल्यों के संवर्धन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मतदाता दिवस के अवसर पर जिले में 25 जनवरी को विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया है.

समाहरणालय सभाकक्ष में पदाधिकारियों/कर्मियों को 25 जनवरी 2020 को प्रातः 11.00 बजे राष्ट्रीय मतदाता दिवस से संबंधित शपथ दिलाई जाएगी.

जिले के शैक्षणिक संस्थानों में मजबूत लोकतंत्र के लिए चुनावी साक्षरता विषय पर वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता तथा मतदाता जागरूकता पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेंद्र पाण्डेय को विद्यालयों में प्रतियोगिता आयोजित कराने का निर्दश दिया गया है.

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर लोहरदगा रोड स्थित पुराने बस स्टैण्ड से लेकर परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम तक क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया है.

दौड़ का शुभारंभ सुबह 07.30 बजे बस स्टैण्ड से होगा और परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में इसका समापन होगा. इस दौड़ में सभी आवसीय, डे बोर्डिंग, क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र के बालक एवं बालिका खिलाड़ी को भाग लेने का निर्देश दिया गया है. इसके लिए जिला खेल पदाधिकारी को क्रॉस कंट्री दौड़ के आयोजन का निदेश दिया गया है.

परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में क्रॉस कंट्री दौड़ का समापन होगा. समापन के अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा निबंधित मधुकुंज कलादल के कलाकारों द्वारा डिस्ट्रिक्ट आईकॉन शंकर नायक के नेतृत्व में मतदाता दिवस एवं मतदाता जागरूकता संबंधी नुक्कड़ नाटक प्रदर्शित किया जाएगा.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गुमला के द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में स्थित मतदान केंद्रों में बी0एल0ओ0 के नेतृत्व में मतदाता दिवस आयोजित करने का निर्देश दिया गया है. इसके लिए सभी मतदान केंद्रों में मतदाता दिवस शपथ पत्र उपलब्ध कराया गया है तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में मतदाता दिवस का आयोजन कर मतदाता शपथ दिलाने का निर्देश दिया गया है.

मतदाता दिवस समारोह आयोजन की समीक्षा बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन सहित उप विकास आयुक्त हरि कुमार केशरी, अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता उप निर्वाचन पदाधिकारी विद्या भूषण, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी देवेंद्रनाथ भादुड़ी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेंद्र पाण्डेय, जिला नजारत उप समाहर्त्ता सिद्धार्थ शंकर चौधरी एवं निर्वाचन कार्यालय के अजीत कुमार चौधरी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पर्यटन एवं खेलकूद विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

Next Post

‘एक शाम राष्ट्र के नाम’ का किया गया आयोजन

Next Post
‘एक शाम राष्ट्र के नाम’ का किया गया आयोजन

'एक शाम राष्ट्र के नाम' का किया गया आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d