साहेबगंज: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने अपने 21वां स्थापना दिवस समारोह पर बरहरवा एवं पतना में सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी वृक्षारोपण कर स्थापना दिवस मनाया, जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित झारखंड प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद कुमार सिंह उपस्थित थे.
जिसमें पार्टी के उपाध्यक्ष राजेश कुमार महासचिव विकास दास कोषाध्यक्ष जीवानंद तथा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित होकर पौधारोपण किया तथा देश में फैले कोविड-19 को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर सभी ने अपने चेहरे पर माक्स लगाकर कार्यक्रम को सफल बनाया तथा एक दूसरे को बधाई दी तथा सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं को वृक्षारोपण करने का आदेश दिया ताकि पर्यावरण की सुरक्षा को बढ़ावा मिल सके.

