रांची: भाजपा द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के तहत पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने शनिवार को हरमू मंडल द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया. इससे पहले सांसद ने अपने आवास पर भी पौधरोपण की. मौके पर सांसद ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है. उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग पर काबू पाने के लिए भी ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाना जरूरी है. वृक्ष लगाने के कई फायदे हैं. हम देख रहे हैं कि वृक्षों के ज्यादा दोहन से वर्षा काम हो रही है. पर्याप्त वर्षा हो इसके लिए भी ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाना जरूरी है. सांसद ने कहा कि वर्षा होगी तो कृषि कार्य होंगे और देश को आत्मनिर्भर बनाने का सपना जो प्रधानमंत्री जी ने देखा है वह पूरा होगा. कार्यक्रम में हरमू मंडल के अध्यक्ष गोपाल सोनी, रांची महानगर के महामंत्री इंद्रजीत यादव, बजरंगी यादव, अजय कुमार, पुनीता रॉय, लक्ष्मी कुमारी, रामचंद्र जायसवाल, मनोज पांडेय, रामाशीष यादव, बनारस यादव सहित अन्य उपस्थित थे.

