BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रकृति का कहर: बिजली गिरने से 107 लोगों की मौत, नीतीश सरकार देगी मुआवजा

by bnnbharat.com
June 26, 2020
in Uncategorized
प्रकृति का कहर: बिजली गिरने से 107 लोगों की मौत, नीतीश सरकार देगी मुआवजा
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: बिहार के कई जिलों में लगातार भारी बारिश के बीच आसमानी कहर से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है. वज्रपात के कारण बिहार में अब तक 107 लोगों की मौत की सूचना है. शुक्रवार को भी कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं और मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे घरों से बाहर न निकलें.

26 जून को जिन जिलों में भारी बारिश व वज्रपात की आशंका व्यक्त की गई है, इनमें 18 जिलों में खास तौर पर एहतियात बरतने की सलाह दी गई है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार के 18 जिलों में इसका खास तौर पर इसका प्रभाव रहेगा.

प्रभावित होने वाले जिले पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सारण, मधुबनी, सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, किशनगंज एवं कटिहार हैं. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को उचित सावधानी एवं सुरक्षा उपाय बरतने की सलाह दी है.

बिहार के इन जिलों में 107 मौत

गोपालगंज, सीवान, मधुबनी, भागलपुर, मोतिहारी, दरभंगा, बांका, जहानाबाद, शिवहर, समस्तीपुर समेत कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 103 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. इनमें गोपालगंज में 14, पूर्णिया में 9, औरंगाबाद में 8, मधुबनी में 8, सीवान में 8, नवादा में 8, भागलपुर में 6, बांका में 5, पूर्वी चंपारण में 5, दरभंगा में 5, बांका में 5,  खगड़िया में 3, समस्तीपुर में 2, सुपौल में 2, कैमूर में 2, पश्चिम चंपारण में 2,  किशनगंज में 2, जहानाबाद में 2, जमुई में 2, बक्सर में 2,  सीतामढ़ी में 2,  शिवहर में 1, सारण में 1,  मधेपुरा में 1, सहरसा  में 1 और अररिया में 1 और व्यक्ति की मौत हुई है.

सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

सरकारी आंकड़ों के अनुसार अभी ये संख्या 83 है. गुरुवार को इसपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य में के विभिन्न जिलों में बिजली गिरने से 83 लोगों की मौत हो गई है. मुख्यमंत्री ने इस पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है और मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें. खराब मौसम होने पर बिजली गिरने से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें और खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिजली गिरने से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Next Post

बिहार पहुंचा टिड्डियों का दल, 10 जिलों में अलर्ट, मचा सकते हैं भारी तबाही

Next Post
बिहार पहुंचा टिड्डियों का दल, 10 जिलों में अलर्ट, मचा सकते हैं भारी तबाही

बिहार पहुंचा टिड्डियों का दल, 10 जिलों में अलर्ट, मचा सकते हैं भारी तबाही

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d