BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शरारती तत्वों ने की बापू की प्रतिमा खंडित

by bnnbharat.com
January 20, 2020
in Uncategorized
शरारती तत्वों ने की बापू की प्रतिमा खंडित

शरारती तत्वों ने की बापू की प्रतिमा खंडित

Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: चतरा जिले के पत्थलगड्डा प्रखंड मुख्यालय की हृदयस्थली गांधी चौक पर स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को किन्ही असमाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है. गांधी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाए जाने की घटना से उद्वेलित स्थानीय लोगों में इसे लेकर काफी आक्रोश है. लोगों ने कहा कि प्रशासन को कोई ठोस कार्रवाई करने की जरुरत है, अन्यथा आंदोलन का रुख अख्तियार किया जाएगा. इधर इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा थाना प्रभारी को एक आवेदन भी प्रेषित कर प्रतिमा को क्षति पहुंचाने वालों को पर अविलंब कार्रवाई की मांग की गई है.

गौरतलब है कि पत्थलगड्डा का गांधी चौक इन दिनों चोरों और शरारती तत्वों का सेफ जोन साबित हो रहा है. दरअसल शांति व अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सुन्दर प्रतिमा के साथ बदमाशों द्वारा तांडव किये जाने की घटना से लोग गुस्से में हैं. इधर लोगों का मानना है कि खासकर जनवरी माह का यह महीना लोगों के लिए और भी खास व महत्वपूर्ण है. दरअसल जहां एक ओर 26 जनवरी को मनाये जाने वाले गणतंत्र दिवस के दिन लोग राष्ट्रपिता को देश के पूर्ण आजादी में महती भूमिका की खातिर याद करते हैं, वही देश हित में अपनी कुर्बानी न्योछावन करने वाले इस राष्ट्र धरोहर की पुण्य तिथि 30 जनवरी को मनाये जाने वाले उनके शहादत दिवस को पूरा देश उन्हें नमन् कर श्रद्धांजलि अर्पित करेगा.अतः ऐसे में इस तरह की शर्मनाक घटनाओं को अंजाम दिया जाना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. इधर आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरा का न होना भी इन बदमाशों का मनोबल बढ़ा रहा है.

दूसरी ओर इस पूरे वाकये को लेकर सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी दीपू कुमार कहते हैं कि इस घृणित घटना को अंजाम देने वालों की शिनाख्त की जा रही है तथा उन्हें किसी भी हालत में बक्शा नहीं जायेगा, कहा कि जल्द ही बापू की खंडित प्रतिमा दुरुस्त करा ली जायेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महाराष्ट्र में नहीं होगा CAA लागू: अशोक चव्हाण

Next Post

सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में एक महिला नक्सली की मौत

Next Post
सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में एक महिला नक्सली की मौत

सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में एक महिला नक्सली की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d