BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यूट्यूबर बने नवजोत सिद्धू ,शुरू किया अपना चैनल ‘जित्तेगा पंजाब’

by bnnbharat.com
March 14, 2020
in समाचार
यूट्यूबर बने नवजोत सिद्धू ,शुरू किया अपना चैनल ‘जित्तेगा पंजाब’
Share on FacebookShare on Twitter

अमृतसर:  नवजोत सिद्धू अपने विचार को अब नए तरिके से सांझा करेंगे. आपने बिल्कुल सही समझा हम बात कर रहे हैं मशहूर क्रिकेटर, कॉमेडियन और राजनेता नवजोत सिद्धू की. सिद्धू अब एक नए अंदाज में नजर आएंगे. वे यूट्यूबर बन गए हैं और उन्होंने अपना एक चैनल शुरू किया है. उनके चैनल का नाम है ‘जित्तेगा पंजाब’ और इसे खोलने का मकसद है लोगों के साथ अपने विचार साझा करना.

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ पैदा हुए राजनीतिक विवाद के बाद नवजोत सिद्धू इन दिनों प्रदेश की राजनीति में अलग-थलग पड़ गए हैं. ऐसे में इस चैनल के जरिए सिद्धू उन लोगों को अपने विचार संगोष्ठियों, इंटरव्यू व संवाद करने का खुला न्योता देंगे, जो पंजाब की तरक्की के प्रति नई सोच रखते होंगे.

नवजोत सिद्धू का चैनल पंजाब के पुनर्निर्माण व पुर्नजागृति की तरफ ले जाने के प्रयासों का एक प्लेटफॉर्म होगा. सिद्धू ने दावा किया कि नौ महीनों के आत्ममंथन व आत्मउत्थान के बाद वह पंजाब के ज्वलंत मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करेंगे.

इस चैनल के माध्यम से वह पंजाब के पुनर्निर्माण व एक कल्याणकारी राज्य के रूप में एक ठोस रोडमेप पर चर्चा करेंगें. यह चैनल श्री गुरु नानक देव जी द्वारा बताए गए भाईचारे, प्यार व शांति के मार्ग से प्रेरणा लेकर अपने विचार पंजाब व देश की जनता के समक्ष रखेगा.

पंचलाइन भी बेहद खास

सिद्धू ने कहा कि ‘जित्तेगा पंजाब’ चैनल की पंचलाइन ‘बेब दी राह, साडी राह होगी. चैनल नानक नाम चढ़दी कला, तेरे भने सरबत का भला’ के आधार पर काम करेगा. नवजोत सिद्धू ने अपने ही अंदाज में इस चैनल को शुरू करते समय ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का उल्लेख किया.

साथ ही श्री गुरु ग्रन्थ साहिब में दर्ज गुरुबाणी की एक पंक्ति का भी जिक्र किया. सिद्धू ने ‘न तेरा न मेरा सिरजिए अपना पंजाब, पंजाब के भले में सबका भला, पंजाब के कल्याण में सबका कल्याण, हिस्सेदार बनो भागीदार बनो का भी नारा दिया.

सिद्धू ने ‘सिद्धूबानी’ में कहा की पूरा विश्व मेरा देश है. सभी लोग मेरे भाई हैं. सिद्धू ने महाराजा रणजीत सिंह और शहीद-ए-आज़म भगत सिंह का जिक्र करते हुए कहा की यह उनके आइकन है. यह चैनल हमारे गौरवशाली अतीत, सुशासन, साहस, बलिदान और हमारी भावी पीढ़ियों के लिए आदर्शों का प्रतीक बन कर उभरेगा. ‘जित्तेगा पंजाब’ का लोगो भी पंजाब प्रेरित है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सिंधिया ने राजनीति को गंदा किया है: डॉ. गोविंद सिंह

Next Post

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा एवं अमन साव गिरोह के दो सदस्यों को लेवी की रकम के साथ पुलिस ने धर दबोचा

Next Post
गैंगस्टर सुजीत सिन्हा एवं अमन साव गिरोह के दो सदस्यों को लेवी की रकम के साथ पुलिस ने धर दबोचा

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा एवं अमन साव गिरोह के दो सदस्यों को लेवी की रकम के साथ पुलिस ने धर दबोचा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d