BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नवरत्नगढ़ को राष्ट्रीय धरोहर के रूप में विकसित किया जाएगा: उपायुक्त

by bnnbharat.com
January 22, 2020
in समाचार
नवरत्नगढ़ को राष्ट्रीय धरोहर के रूप में विकसित किया जाएगा: उपायुक्त

नवरत्नगढ़ को राष्ट्रीय धरोहर के रूप में विकसित किया जाएगा: उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला(सिसई): प्रखंड के नगर पंचायत अंतर्गत नवरत्नगढ़ में प्रखंड स्तरीय सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत् जनता दरबार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपायुक्त गुमला शशि रंजन सहित जिला स्तरीय सभी विभागीय पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग में संचालित विकास एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास जनता दरबार में किया गया.

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सिसई विधायक जिगा सुसारन होरो ने उपस्थित ग्रामीण जनता को संबोधित करते हुए कहा, आप सभी ग्रामीण जनताओं ने मुझे सेवा करने का अवसर दिया है, आप लोगों की हर समस्याओं का समाधान करने हेतु मैं सदैव तत्पर हुं.

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही हर योजना गांव के लोगों के लिए है. ग्रामीणों को इसके लिए योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सिर्फ राशन कार्ड के चक्कर में आप न रहे है. जिला के तमाम बड़े पदाधिकारी आपकी समस्याओं को सुनने एवं उसका निराकरण के लिए यहां मौजूद है. आप चुप न रहे अपनी समस्याओं के निदान के लिए पूर्ण कागजात के साथ लिखित आवेदन दें. आप सबों की समस्याओं का निदान अवश्य किया जाएगा. उन्होंने स्थानीय नगर पंचायत के पूर्व मुखिया रवि उरांव से भी पंचायत के समस्याओं से रुबरु हुए और कहा कि आप सबों की समस्याओं का समाधान जरुर किया जाएगा.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त शशि रंजन ने उपस्थित ग्रामीणों से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकास एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा, आपकी समस्या को सुनने एवं उन समस्या का निदान हेतु पूरा गुमला जिला प्रशासन आपके द्वार आई हुई है.

उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का आवेदन ग्रामीणों द्वारा दिया गया है. सबसे अधिक आपूर्ति विभाग का है. वर्ष 2011 में जनगणना के अंतर्गत गुमला जिला में एक लाख सत्तर हजार परिवारों को राशन दिया जा रहा है. जो सरकार के नियमानुकुल 86 प्रतिशत है.

उपायुक्त ने कहा कि वैसे लोग जो राशन लेने योग्य नहीं है उनका नाम आर्ह्ता सूची से हटाये जाने के पश्चात् जो लोग गरीब व वंचित हैं उनको राशन कार्ड उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि वैसे कार्डधारी जो ई-पाॅश मशीन में आधार से जुड़े नही हैं या अंगुली का निशान नहीं उठता. उन सभी को भी डीलर के द्वारा पंजी में दर्ज कर हर माह राशन दिये जाने का प्रावधान है.

उपायुक्त ने बताया कि श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा मजदूर व गरीब परिवार के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है. जिसका आप सभी भरपूर लाभ उठायें. साथ ही साथ उन्होंने सरकार के द्वारा विभिन्न विभागों के योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी एवं इन सभी योजनाओं का लाभ सभी को उठाने की अपील की.

उपायुक्त ने योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपने पूर्ण कागजात के साथ संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवेदन करने को कहा.

उपायुक्त ने नवरत्नगढ़ का जिक्र करते हुए कहा, जिला की ऐतिहासिक विरासत नवरत्नगढ़ राष्ट्रीय धरोहर के रुप में विश्व पटल पर आ चुका है. नवगत्नगढ़ को राष्ट्रीय धरोहर के रूप में विकसित किया जाएगा. इससे देश-विदेश के पर्यटक यहां आयेंगे तथा इससे नगर व सिसई वासियों को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा.

कार्यक्रम के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरविन्द कुमार लाल ने ग्रामीणों को आपूर्ति विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले में वैसे व्यक्ति जो गरीबी रेखा के नीचे अपने जीवन व्यतीत कर रहे हैं वैसे लोगों को किसी भी स्थिति में भुखमरी का सामना न करना पड़े. इसके लिए आपूर्ति विभाग के माध्यम से मुफ्त अनाज वितरण किया जा रहा है.

उन्होंने ग्रामीणों को राशन कार्ड बनवाने तथा राशन कार्ड के द्वारा अनाज का लाभ उठाने की सलाह दी. उन्होंने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों के हित के लिए दो महत्वपूर्ण राशन कार्डों यथा अंत्योदय कार्ड अथवा पीला कार्ड एवं लाल कार्ड की चर्चा करते हुए उनसे इन कार्डों के द्वारा अनाजों का भरपूर लाभ लेने हेतु प्रेरित किया.

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि वैसे परिवार जो आयकर भरते हो या जिनके नाम पर व्यवसाय पंजिकृत हो, जिनका कृषि योग्य भूमि 5 एकड़ से अधिक हो, जिसके घर में चार पहिया वाहन हो तथा घर में एसी या फ्रिज हो वैसे परिवारों को राशन कार्ड निर्गत नहीं की जा सकती है.

इस दौरान उन्होंने बताया कि जनगणना के आधार पर राशन कार्ड निर्गत किया जाता है. जो कि वर्तमान में 04 प्रकार के श्रेणी के लोगों का जांच कर राशन कार्ड बनाया जा रहा है. जिसमें विधवा, 65 वर्ष से ऊपर के आयु वाले वृद्ध एवं वृद्धा, दिव्यांग, तथा योग्यता पूर्ण व्यक्ति जो बिमार है व उन्हें तत्काल आयुष्मान योजना के तहत चिकित्सीय सुविधा की जरूरत है.

उन्होंने बताया कि गुमला जिलांतर्गत 1608 परिवारों को गुलाबी कार्ड उपलब्ध कराया गया है, साथ ही 3166 परिवारों को अंत्योदय कार्ड उपलब्ध कराया गया है.

कार्यक्रम के दौरान सहायक निर्देशक सामाजिक सुरक्षा भागीरथ महतो ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एन0एस0ए0पी0) अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारियों को साझा किया. जिसमें उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना, राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, आदिम जनजाति पेंशन योजना, राज्य विधवा सम्मान पेंशन योजना एवं एचआईवी ऐडस पीड़ित व्यक्तियों के लिए राज्य पेंशन योजना शामिल है.

कार्यक्रम के दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सीता पुष्पा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्हें बताया कि पोषण बेहद बड़ी समस्या है. जिसके लिए हम कार्यरत हैं. उन्होंने बच्चों के विकास के लिए पोषण को महत्वपूर्ण बताया.

उन्होंने गर्भवती माताओं को सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराने के लिए प्रेरित किया. साथ ही शिशु के जन्म से लेकर 06 माह तक मां का दूध व 06 माह से 02 वर्ष के शिशुओं को मां के दूध के साथ अर्ध ठोस आहार देने की सलाह दी.

उन्होंने बताया कि विगत वर्ष दिसंबर माह से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के वजन मापने की मशीन उपलब्ध कराई गई है. जिसमें बच्चों के उम्र के अनुरूप उनका वजन, ऊंचाई एवं लंबाई के माप के द्वारा कुपोषण की जांच की जाती है. इसके अलावे उन्होंने स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उपयोगी खाने में आयोडीन नमक का ही प्रयोग किए जाने पर जोर दिया.

कार्यक्रम में श्रम अधीक्षक एतवारी महतो ने श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने विशेषकर असंगठित कर्मकार बीमा योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना, असंगठित कर्मकार के बच्चों के लिए मुख्यमंत्री छात्रवृति योजना, कौशल उन्नयन योजना, चिकित्सा सहायता योजना, सेफ्टी किट, श्रमिक औजार सहायता, साईकिल सहायता योजना, मेधावी पुत्र-पुत्री छात्रवृति योजना, समेकित आम आदमी बीमा योजना, झारखण्ड निर्माण कर्मकार मृत्यु दुर्घटना सहायता योजना, चिकित्सा सहायता, चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना, मातृत्व प्रसुविधा योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना, निःशक्तता पेंशन, पारिवारिक पेंशन, अनाथ पेंशन व विवाह सहायता योजना के बारे में उपस्थित ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी.

जनता दरबार में श्रम एवं नियोजन विभाग, समाज कल्याण, जेएसएलपीएस, राजस्व व भूमि सुधार, स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंक, सामाजिक सुरक्षा, कल्याण, पंचायती राज, मनरेगा, ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा स्टाॅल लगाकर योजनाओं का प्रचार साहित्य वितरित किया गया. साथ ही स्टाॅल में स्थानीय ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त कर उसका निष्पादन करने का प्रयास किया गया.

स्वास्थ्य विभाग के स्टाॅल में 34 महिला एवं पुरूष मरीजों का सामान्य स्वास्थ्य जांच कर दवाईयां दी गई. बैंक के स्टाॅल में 07 ग्रामीणों ने मुद्रा लोन के लिए एवं मोबाईल बैंकिंग के 07 लोगों ने आवेदन दिया. राजस्व विभाग के स्टाॅल में 30 ग्रामीणों द्वारा जमीन दाखिल खारिज हेतु आवेदन किया. इसके अलावे जनता दरबार में 200 से अधिक ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याओं के निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवेदन सौंपा. जिनमें सड़क निर्माण, पीसीसी पथ निर्माण, कुप निर्माण, चापाकल मरम्मति व खुदाई, शौचालय निर्माण, विद्युत सुविधा, प्रधानमंत्री आवास निर्माण, राशन कार्ड, तालाब मरम्मति आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. इसके अलावे महिला मंडल के महिला समूहों द्वारा जेएसएलपीएस स्टाॅल में महिला मंडल को टैगिंग के लिए आवेदन दिया गया.

इस अवसर पर सिसई विधायक जिगा सुसारन होरो, उपायुक्त शशि रंजन, जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा, उप विकास आयुक्त हरि कुमार केशरी, डीआरडीए डायरेक्टर हैदर अली, अपर समाहर्ता सुधीर कुमार गुप्ता, सदर अनुमण्डल पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार देव, भूमि सुधार उप समाहर्ता सुषमा नीलम सोरेंग, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी देवेन्द्रनाथ भादुड़ी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरविन्द कुमार लाल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सीता पुष्पा, श्रम अधीक्षक एतवारी महतो, श्रम अधीक्षक कृषि लक्ष्मी कुमारी, जिला कृषि पदाधिकारी डाॅ0 रमेश चन्द्र सिन्हा, जिला सहकारिता पदाधिकारी कुमोद कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार, अंचल अधिकारी सुमंत तिर्की, एमओ भीम उरांव, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सिसई डॉ0 शिव कुमार, डीएचओ शैलेन्द्र कुमार सिंह, बीपीओ अराधना राय, बीपीएम रिजवाना खान, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अनिल साहु, प्रखंड प्रमुख देवेन्द्र उरांव, उप प्रमुख दीपक अधिकारी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उराॅव, नगर पंचायत की मुखिया बैजन्ती देवी, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष रवि उरांव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बैबुल अंसारी, जेएमएम अल्पसंख्यक प्रभारी जाकिर अली, कांग्रेस प्रखंड युवा अध्यक्ष गंगा उरांव, जेएमएम प्रखंड अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जुल्फान अंसारी, विभिन्न पंचायत समिति सदस्य व जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी दामोदर सिंह, मकीन अंसारी, वृन्दा तथा सभी विभागों के जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारी/कर्मी सहित सैकड़ों पुरूष एवं महिला ग्रामीण जनता उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आयोग के नोटिस के बावजुद भी सूचना नहीं मिलने पर भेजा स्मार-पत्र

Next Post

उपायुक्त ने किया ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में पतना प्रखंड का दौरा

Next Post
उपायुक्त ने किया ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में पतना प्रखंड का दौरा

उपायुक्त ने किया 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम में पतना प्रखंड का दौरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d