BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नवरात्र के पहले दिन कलश स्‍थापना करने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

by bnnbharat.com
September 28, 2019
in Uncategorized
नवरात्र के पहले दिन कलश स्‍थापना करने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Share on FacebookShare on Twitter

नवरात्र 29 सितंबर से शुरू हो रहे हैं. नवरात्र (Shardiya Navratri) की नौ रातों में शक्ति की देवी मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्‍वरूपों की आराधना की जाती है. हिन्‍दू मान्‍यताओं के अनुसार घट स्‍थापना (Ghat Sthapna) के साथ नवरात्रि का आरंभ किया जाता है और कंचक पूजन व नवमी हवन से इसका समापन होता है. नवरात्रि में कलश स्‍थापना (Kalash Sthapna) का विशेष महत्‍व है. कलश स्‍थापना को घट स्‍थापना भी कहा जाता है. नवरात्रि की शुरुआत घट स्‍थापना के साथ ही होती है. घट स्‍थापना शक्ति की देवी का आह्वान है. मान्‍यता है कि गलत समय में घट स्‍थापना करने से देवी मां क्रोधित हो सकती हैं. रात के समय और अमावस्‍या के दिन घट स्‍थापित करने की मनाही है. घट स्‍थापना का सबसे शुभ समय प्रतिपदा का एक तिहाई भाग बीत जाने के बाद होता है. अगर किसी कारण वश आप उस समय कलश स्‍थापित न कर पाएं तो अभिजीत मुहूर्त में भी स्‍थापित कर सकते हैं. प्रत्येक दिन का आठवां मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त कहलाता है. सामान्यत: यह 40 मिनट का होता है. हालांकि इस बार घट स्‍थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त उपलब्‍ध नहीं है.

कलश स्‍थापना कब की जाएगी?

हिन्‍दू पंचांग के अनुसार अश्विन मास की शुक्‍ल पक्ष प्रतिपदा को कलश स्‍थापना की जाती है. यानी कि शरद नवरात्र के पहले दिन कलश स्‍थापना कर मां दुर्गा का आह्वान किया जाता है. इस बार 29 सितंबर को कलश स्‍थापना की जाएगी.

कलश स्‍थापना की तिथि: 29 सितंबर 2019
कलश स्‍थापना का शुभ मुहूर्त: 29 सितंबर 2019 को सुबह 06 बजकर 16 मिनट से 7 बजकर 40 मिनट तक.
कुल अवधि: 1 घंटा 24 मिनट.

कलश स्‍थापना की सामग्री

मां दुर्गा को लाल रंग खास पसंद है इसलिए लाल रंग का ही आसन खरीदें. इसके अलावा कलश स्‍थापना के लिए मिट्टी का पात्र, जौ, मिट्टी, जल से भरा हुआ कलश, मौली, इलायची, लौंग, कपूर, रोली, साबुत सुपारी, साबुत चावल, सिक्‍के, अशोक या आम के पांच पत्ते, नारियल, चुनरी, सिंदूर, फल-फूल, फूलों की माला और श्रृंगार पिटारी भी चाहिए.

कलश स्‍थापना कैसे करें?

  • नवरात्रि के पहले दिन यानी कि प्रतिपदा को सुबह स्‍नान कर लें.
  •  मंदिर की साफ-सफाई करने के बाद सबसे पहले गणेश जी का नाम लें और फिर मां दुर्गा के नाम से अखंड ज्‍योत जलाएं.
  • कलश स्‍थापना के लिए मिट्टी के पात्र में मिट्टी डालकर उसमें जौ के बीज बोएं.
  • अब एक तांबे के लोटे पर रोली से स्‍वास्तिक बनाएं. लोटे के ऊपरी हिस्‍से में मौली बांधें.
  • अब इस लोटे में पानी भरकर उसमें कुछ बूंदें गंगाजल की मिलाएं. फिर उसमें सवा रुपया, दूब, सुपारी, इत्र और अक्षत डालें.
  • इसके बाद कलश में अशोक या आम के पांच पत्ते लगाएं.
  • अब एक नारियल को लाल कपड़े से लपेटकर उसे मौली से बांध दें. फिर नारियल को कलश के ऊपर रख दें.
  • अब इस कलश को मिट्टी के उस पात्र के ठीक बीचों बीच रख दें जिसमें आपने जौ बोएं हैं.
  • कलश स्‍थापना के साथ ही नवरात्रि के नौ व्रतों को रखने का संकल्‍प लिया जाता है.
  • आप चाहें तो कलश स्‍थापना के साथ ही माता के नाम की अखंड ज्‍योति भी जला सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानिए किन 5 किरदारों ने बनाया रणबीर कपूर को सुपरस्टार ?

Next Post

जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं की आत्मा की शांति के लिए किया ‘तर्पण’

Next Post
जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं की आत्मा की शांति के लिए किया ‘तर्पण’

जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं की आत्मा की शांति के लिए किया 'तर्पण'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d