BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नेवी अफसर मौत मामला: अब नया मोड़ आया सामने, जानें क्या है मामला…

by bnnbharat.com
February 8, 2021
in Uncategorized
नेवी अफसर मौत मामला: अब नया मोड़ आया सामने, जानें क्या है मामला…
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के पूर्वडीहा निवासी नौसेना अधिकारी 27 वर्षीय सूरज दुबे के चेन्नई एयरपोर्ट से अपहरण और फिर महाराष्ट्र के पालघार में जला देने की घटना के मामले में अब नया मोड़ आ गया है.

मृतक सूरज के परिजनों ने महाराष्ट्र के पालघर पुलिस द्वारा 10 लाख रुपये के लिए अपहरण और फिर हत्या की घटना को अंजाम दिये जाने की थ्योरी को नकार दिया है. परिजनों ने इस पूरे घटनाक्रम में गहरी साजिश की आशंका जतायी है और पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन छानबीन के लिए सीबीआई जांच की मांग की है.


मृतक नेवी अफसर सूरज के बड़े भाई नरेश दुबे ने गांव में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महाराष्ट्र के पालघर के पुलिस अधीक्षक दत्तात्रय शिंदे की ओर से सूरज दुबे के बारे में 10 लाख रुपये की फिरौती के लिए अपहरण और पैसे नहीं दिए जाने पर जलाकर मार दिये जाने संबंधी जो बयान दिया गया है, वह सरासर गलत है. उन्होंने न्याय की मांग करते हुए इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच और अपने छोटे भाई को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की है.

उन्होंने मीडियाकर्मियों को बताया कि 30 जनवरी को घर से निकलने के बाद रात चेन्नई पहुंचने के बावजूद जब ड्यूटी पर वह नहीं पहुंचा, तो नेवी कार्यालय की ओर से यह सूचना दी गयी कि वह अब तक ड्यूटी जॉइन करने नहीं पहुंचा है. इसके बाद स्थानीय थाने में मामला दर्ज करा कराया गया. इस दौरान उसका मोबाइल ऑफ मिला. लेकिन पुलिस विभाग की तकनीकी टीम ने छानबीन की तो यह बात सामने आयी है कि सूरज के मोबाइल से धर्मेन्द्र नामक किसी व्यक्ति को 13 बार एसएमएस किया गया. वहीं धर्मेन्द्र नामक व्यक्ति ने एक बार उनके पिता के मोबाइल पर भी फोन कर सूरज के बारे में जानकारी हासिल करनी चाही थी.

नरेश दुबे ने बताया कि पालघर पुलिस की ओर से उनके परिवार को घटना की सूचना दी गयी और यह जानकारी मांगी गई कि कहीं उसकी किसी से दुश्मनी तो नहीं थी. 90 फीसदी जलने के बाद घायल अवस्था में सूरज ने जो बयान दिया गया, उसमें किसी इरफान नामक व्यक्ति का भी जिक्र किया गया है.

उन्होंने कहा कि चेन्नई से पालघर तक उसके भाई को टांग कर नहीं ले जा सकता है, पुलिस का भी मानना है कि बंदूक की नोंक पर उसे पालघर ले जाया गया और जला कर हत्या कर दी गयी. इस मामले मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

RIMS में कमरा नंबर 11A लालू प्रसाद के लिए अब भी रिजर्व….

Next Post

भारतीय सेना ने पाक की ओर से होने वाली हरकतों को सीमा तक ही सीमित कर दिया: राजनाथ

Next Post
देश सैनिकों की बहादुरी और त्याग को कभी भी नहीं भूलेगा: राजनाथ सिंह

भारतीय सेना ने पाक की ओर से होने वाली हरकतों को सीमा तक ही सीमित कर दिया: राजनाथ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d