BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नेवी अफसर के अपहरण और जलाने की घटना के तार पलामू से जुड़े रहने की संभावना

by bnnbharat.com
February 7, 2021
in समाचार
नेवी अफसर के अपहरण और जलाने की घटना के तार पलामू से जुड़े रहने की संभावना
Share on FacebookShare on Twitter

घर से ड्यूटी पर निकलने की पल-पल की जानकारी अपहरणकर्ताओं को मिल रही थी

रांची: पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के पूर्वडीहा निवासी नेवी अधिकारी 27 वर्षीय सूरज दूबे की चेन्नई एयरपोर्ट से अपहरण और फिर महाराष्ट्र के पालघार में जला देने की घटना के तार उसके जान-पहचान वाले और पलामू से ही जुड़े रहने की संभावना जतायी जा रही है.

नेवी अफसर सूरज दूबे की मौत से गांव-घर में जहां मातम का माहौल है, वहीं यह भी जांच का विषय है कि हवाई जहाज से चेन्नई एयरपोर्ट में उतरने के साथ ही उसके अपहरण में कहीं उसके करीबी या जान-पहचान वालों का हाथ हो सकता है, क्योंकि चेन्नई जैसे भीड़ वाले एयरपोर्ट से हथियार के बल पर किसी का अपहरण कर लिया जाना आसान बात नहीं है.

यह भी जांच का विषय है कि अपहरणकर्ताओं को कैसे जानकारी मिली कि सूरज घर से निकल कर 30 जनवरी की शाम को ही चेन्नई एयरपोर्ट पहुंच रहा है. ऐसे में उसके किसी न किसी जान-पहचान वालों की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता. ऐसी भी संभावना जतायी जा रही है कि सूरज के मोबाइल नंबर से इस अपहरणकांड और हत्या मामले के कई राज खुल सकते है.

महाराष्ट्र के पालघर में एक प्रत्यक्षदर्शी द्वारा तीन लोगों द्वारा सूरज को जलाते देखा और उसकी सूचना पर ही पुलिस ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, चेन्नई से बड़े आराम से पालकर ले जाना भी आसान नहीं था, पुलिस इन सारे तथ्यों की जांच करेगी. वहीं अस्पताल में सूरज की ओर से यह बयान दिया गया कि उससे फिरौती के रूप में 10 लाख रुपये की मांग की गयी, जो वह देने में असमर्थ था, लेकिन परिजनों के पास फिरौती मांगे जाने की कोई जानकारी नहीं थी.

इधर, पलामू के सांसद बीडी राम ने भी केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखकर मामले की गहन जांच और दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बारिश-ओलावृद्धि के बाद ठंड बढ़ी, न्यूनतम पारा 4 डिग्री गिरेगा

Next Post

मुफस्सिल थाना से छेड़खानी का आरोपी हुआ फरार

Next Post
मुफस्सिल थाना से छेड़खानी का आरोपी हुआ फरार

मुफस्सिल थाना से छेड़खानी का आरोपी हुआ फरार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d