मुंबई: इंडियन नेवी (भारतीय नौसेना) के एक जवान की मुंबई के एक अस्पताल में शनिवार (6 फरवरी) सुबह मौत हो गई. 26 वर्षीय इंडियन नेवी का जवान सूरज कुमार दूबे को कथित तौर पर अगवा कर जिंदा जलाया गया है. घटना महाराष्ट्र के पालघर जिले की है.
बताया जा रहा है कि मृतक सूरज कुमार दुबे को चेन्नई से किडनैप किया गया था, हमलावरों ने उसे लूटने और फिरौती के लिए अगवा किया था लेकिन जब हमलावरों को लगा कि उन्हें 10 लाख की फिरौती नहीं मिलेगी तो उन्होंने सूरज को जला दिया. सूरज 6 दिनों से लापता था.
शुक्रवार को मृतक सूरज कुमार दुबे मुंबई के नाले से जख्मी हालत में मिला था. नेवी के अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. सूरज कुमार दूबे आईएनएस अग्रणी कोयंबटूर में लीडरशीप ट्रेनिंग एस्टेबलिस्मेंट में तैनात था.

