लखीसराय: विशेष केंद्रीय सहायता योजना के तहत जिले के नक्सल प्रभावित सूर्यगढ़ा, चानन प्रखंड में पुलिस का आधुनिकीकरण किया जाएगा. इसको लेकर जिला स्तर पर योजना तैयार कर ली गई है.
विशेष केंद्रीय सहायता योजना मद से 338.86 लाख रुपये की लागत से आधुनिकीकरण किया जाएगा. इसके तहत थाना की चहारदीवारी, बैरक व शौचालय का निर्माण, बहुद्देशीय सामुदायिक भवन का निर्माण कीया जाएगा.
पुलिस आधुनिकीकरण के कजरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नरोत्तमपुर सीआरपीएफ कैंप में बहुद्देशीय सामुदायिक भवन का निर्माण, चानन थाना क्षेत्र अंतर्गत बसुआचक बीएमपी कैंप में बहुद्देशीय सामुदायिक भवन का निर्माण, चानन थाना क्षेत्र के बसुआचक सीआरपीएफ कैंप में तीन मोर्चा का निर्माण किया जाएगा.

