लातेहार:- लातेहार में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद के नाम पर लेवी वसूलने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार जेजेएमपी का एक सक्रिय नक्सली ठेकेदार से 10 हजार रूपए लेवी के पैसेलेने पहुंचा था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार नक्सली की पहचान मनिका प्रखंड के पूर्वी पल्हेया के रहने वाला होरिल राम के रूप मे ंकी गयी है.

