BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विदेशी राइफल, हथियार और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस के साथ नक्सली कुरियर गिरफ्तार

by bnnbharat.com
February 3, 2021
in समाचार
विदेशी राइफल, हथियार और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस के साथ नक्सली कुरियर गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: प्रतिबंधित तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी नक्सलियों के विरुद्ध चतरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लावालौंग थाना पुलिस और सीआरपीएफ 190 बटालियन के संयुक्त टीम ने अमेरिकन मेड विदेशी रायफल समेत हथियार और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस के साथ एक नक्सली कुरियर को गिरफ्तार किया है. टीएसपीसी नक्सली कूरियर अरविंद गंझु की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के टिकदा गांव के खाकर टोला स्थित उसके घर से हुई है. 

एसपी ऋषभ झा ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जिले में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी के नक्सलियों के द्वारा लावालौंग थाना क्षेत्र में संगठन के सक्रिय सदस्य अरविंद गंझू के घर भारी मात्रा में अवैध गोली एवं हथियार जमा कर रखा है.

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था. अभियान के दौरान ही सुरक्षाबलों ने नक्सली कुरियर अरविंद गंझु को उसके घर से हथियार के जखीरे के साथ धर दबोचा.

गिरफ्तार नक्सली के घर से पुलिस ने अमेरिकन मेड 30 एमआई यूएस रायफल, 0.315 बोर का बोल्ट रायफल व 2680 चक्र जिंदा कारतूस बरामद किया है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली कोरियर पीएसपीसी नक्सलियों के लिए कोयलांचल में अवैध पैसे की उगाही के साथ-साथ हथियारों का ट्रांसपोर्टिंग का कार्य करता था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसानों को रोकने के लिए युद्ध जैसी तैयारी, इससे दुखद और क्या होगाः हेमंत सोरेन

Next Post

अवैध रूप से संचालित कत्था फैक्ट्री का उद्भेदन, सामान जब्त

Next Post
अवैध रूप से संचालित कत्था फैक्ट्री का उद्भेदन, सामान जब्त

अवैध रूप से संचालित कत्था फैक्ट्री का उद्भेदन, सामान जब्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d