पलामू: मनातू मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर बसे गांव में 3 लोगों की हत्या का मामला सामने आया है. मारे गये लोगों में एक कुख्यात नक्सली भी शामिल है. इस पूरी घटना के पीछे जमीन विवाद को कारण बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, भाकपा नक्सली प्रकाश सिंह नया साल मनाने अपने घर आया था. इसी बीच उसका पड़ोस में रहने वाले बिनोद सिंह से विवाद हो गया. जिसके बाद प्रशांत सिंह ने गुस्से में आकर विनोद को गोली मार दी. जिससे नाराज होकर ग्रमीणों ने नक्सली और उसकी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला.
बता दें किघटनास्थल बिहार सीमा से सटा हुआ अति नक्सल प्रभावित है. एसपी संजीव कुमार ने घटना की पुष्टि की है. एसपी ने बताया कि घटनास्थल के लिए पुलिस रवाना हो गई. मारा गया उग्रवादी प्रकाश सिंह जेजएमपी संगठन का पूर्व सदस्य रहा है. उसकी पत्नी तेरंगनी देवी को भी ग्रामीणों ने मार डाला. उग्रवादी की गोली से मारा गया ग्रामीण विनोद सिंह है.

