BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नक्सलियों के कब्जे में है लापता जवान, जारी की तस्वीर, रिहाई के लिए रखी ये शर्तें…

by bnnbharat.com
April 7, 2021
in समाचार
नक्सलियों के कब्जे में है लापता जवान, जारी की तस्वीर, रिहाई के लिए रखी ये शर्तें…
Share on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए हमले के बाद लापता जवान को नक्सलियों के कब्जे में बताया जा रहा है. बुधवार दोपहर नक्सलियों ने लापता जवान की सोशल मीडिया पर तस्वीर जारी की है. जवान को वापस लाने के लिए सुरक्षाबल उचित कार्रवाई कर रहा है.

सीआरपीएफ के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. दावा किया जा रहा है कि नक्सलियों ने जवान को रिहा करने के लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं. नक्सलियों की पहली शर्त यह है कि सरकार एक मध्यस्थ नियुक्त करे. उनका कहना है कि जब तक मध्यस्थों के नाम का एलान नहीं होगा, तब तक जवान को रिहा नहीं किया जाएगा. 

लापता जवान की फोटो जारी होने से पहले, बीजापुर के एक पत्रकार ने दावा किया कि उसके पास नक्सलियों ने दो बार फोन किया. नक्सलियों का कहना है कि जवान घायल है. उसे दो दिन में रिहा कर दिया जाएगा. बता दें कि बीजापुर में मुठभेड़ के बाद लापता कोबरा कमांडो की तलाश जारी है. पुलिस इस मामले में स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है.

वहीं, सभी चैनल के माध्यम से जवान का पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है. इस बीच नक्सलियों ने पत्र जारी करके सरकार से बातचीत के लिए रजामंदी जाहिर की है.

बीजापुर के एक पत्रकार ने बताया कि उसके पास दो बार नक्सलियों का फोन आया. उन्होंने कहा कि एक जवान को उन्होंने पकड़ रखा है. उस जवान को गोली लगी है. वह घायल है. उसका इलाज किया जा रहा है और दो दिन में उसे रिहा कर दिया जाएगा. नक्सलियों ने जवान के फोटो और वीडियो भी जल्द जारी करने की बात कही. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यूनिसेफ प्रमुख ने कोविड-19 टीकों के उत्पादन के लिए बौद्धिक सम्पदा अधिकार सरल किए जाने की अपील की

Next Post

BJP नेत्री के बेटे ने 20 लोगों को मारी टक्कर, वीडियो वायरल

Next Post
BJP नेत्री के बेटे ने 20 लोगों को मारी टक्कर, वीडियो वायरल

BJP नेत्री के बेटे ने 20 लोगों को मारी टक्कर, वीडियो वायरल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d