BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नक्सलियों की अब खैर नहीं, अमित शाह कर रहे बड़े एक्शन की तैयारी

by bnnbharat.com
April 5, 2021
in समाचार
बिहार चुनाव: BJP का अभियान शुरू, अमित शाह आज फूंकेंगे बिगुल
Share on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले में 22 जवान शहीद हो गए हैं. नक्सलियों के इस कायरना हरकत के बाद गृह मंत्रालय अलर्ट मोड में आ गया है और नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन की तैयारी की जा रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंच गए हैं. उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी.

इसके साथ गृह मंत्री अमित शाह आज अस्पताल में घायल जवानों से मुलाकात करेंगे. सुबह ही अमित शाह दिल्ली से जगदलपुर के लिए रवाना हुए. जगदलपुर में ही नक्सल पर एक बड़ी बैठक भी गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. इससे पहले दिल्ली में अमित शाह ने बड़ी बैठक की थी, जिसमें खुफिया एजेंसियों के साथ अर्धसैनिक बलों के अफसर शामिल थे.

गृह मंत्री अमित शाह जगदलपुर पहुंच गए हैं. यहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद वह सीधे जगदलपुर पुलिस लाईन पहुंचेंगे, जहां केंद्र और राज्य की एजेंसियों के साथ मीटिंग होगी. इस बैठक में सीएम भूपेश बघेल भी शामिल हो सकते हैं. इसके बाद वह बासागुडा स्थित सीआरपीएफ कैंप में जाएंगे और जवानों से बात करेंगे.

इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह फिर जगदलपुर आएंगे और फिर रायपुर पहुंचेंगे. यहां से सड़क के रास्ते वह रामकृष्ण हॉस्पिटल, नारायण हॉस्पिटल और एमएमआई हॉस्पिटल जाएंगे. इन्हीं अस्पतालों में एनकाउंटर के दौरान घायल जवान भर्ती हैं. जवानों से मुलाकात के बाद गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली लौट आएंगे.

क्या है पूरा मामला–

शनिवार 3 अप्रैल 2021. छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा ज़िले की सीमा पर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई. नक्सलियों ने  700 जवानों को घेरकर हमला किया. इस मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए हैं. 3 अप्रैल को मौके से एक जवान का शव बरामद किया गया था. 21 जवान लापता थे. 

4 अप्रैल को सर्च ऑपरेशन के दौरान 21 और जवानों के शव बरामद किए गए. अभी भी एक जवान गायब है जिसकी तलाश जारी है. इस मुठभेड़ में 31 जवान ज़ख्मी भी हुए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है. इनमें कोबरा बटालियन, DRG, STF और एक बस्तरिया बटालियन के जवान शामिल है. 

एनकाउंटर को लेकर गृह मंत्री अमित शाह भी असम से लौटे और कल शाम टॉप लेवल मीटिंग की. दिल्ली में शाह के निवास पर हुई इस मीटिंग में गृह सचिव अजय भल्ला, IB के डायरेक्टर अरविंद कुमार और CRPF के सीनियर अधिकारी मौजूद रहे. मीटिंग में घटना के कारणों और एक्शन प्लान पर चर्चा हुई. 

उधर छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए यूपी के वीर जवानों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने बड़ा ऐलान किया है. शहीदों के नाम पर गांव की सड़के बनाए जाने की घोषणा भी की है. सुरक्षाबलों पर हमले को अंजाम देने के पीछे टॉप नक्सल कमांडर हिडमा का नाम सामने आ रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत आ रहे अमेरिकी क्लाइमेट दूत जॉन केरी और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, इन मसलों पर होगी चर्चा

Next Post

म्यांमार में बिगड़े हालात, अल्पसंख्यकों के लिए नया खतरा

Next Post
म्यांमार में बिगड़े हालात, अल्पसंख्यकों के लिए नया खतरा

म्यांमार में बिगड़े हालात, अल्पसंख्यकों के लिए नया खतरा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d