धनबाद: नक्सल प्रभावित टुंडी प्रखंड के स्थित बेगनोरिया पुलिस पिकेट के समीप नयाडीह भंडरिया टोला से हथियारबंद नक्सली दस्ते ने पुलिस एसपीओ (मुखबिर) हरिचंद हांसदा, उसकी पत्नी पूजा देवी व चचेरे भाई दिलीप हांसदा को अगवा कर इनको बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के काड़ालागा पहाड़ी जंगल ले गए और वहां जनअदालत लगाकर तीनों को जमकर पीटा.
हरिचंद के पीठ और शरीर पर गिनकर 101 लाठियां बरसाईं. मुखबिरी बंद करने व पड़ोसी से चल रहे जमीन विवाद को खत्म करने की चेतावनी दी.
मुखबिरी बंद न करने पर जान से मारने की बात कही. इसके बाद देर रात तीनों को छोड़ दिया. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही.

