बेरमो: झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र टूटीझरना जंगल के पास सर्च अभियान के दौरान बुधवार देर रात नक्सलियों एवं सीआरपीएफ के बीच मुठभेड़ हो गई.दोनों तरफ से हुई.
पुलिस और सीआरपीएफ जवानों के तेज हमले को देख नक्सली AK-47, गोली और अन्य सामग्री छोड़कर भाग निकले.कुछ नक्सलियों को गोली भी लगी है.
हालांकि सीआरपीएफ जवान भी घायल हो गए हैं. गोली लगने से दो जवान गंभीर रूप से घायल हैं. प्राथमिक इलाज के बाद रांची के मेदांता अस्पताल में रेफर कर दिया गया. दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
जानकारी के अनुसार, एक सीआरपीएफ जवान के पेट में तो दूसरे की छाती में गोली लगी है.वहीं कई नक्सलियों के भी घायल होने की सूचना है. घायल नक्सली मौके से हथियार छोड़ भाग निकले हैं. घायल सीआरपीएफ जवानों के नाम सत्येंद्र सिंह एवं विष्णु सिंह हैं.दोनों का इलाज मेडिका रांची में चल रहा है।
बोकारो के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि की है.हालांकि उन्होंने सीआरपीएफ जवानों के घायल होने के बाबत कुछ नहीं कहा है.

