सुरूर रज़ा,
रांची: राज्य के 22 जिलों के अनुबंधित सहायक पुलिसकर्मी अपनी मांगों की लेकर मोरहाबादी मैदान में धरना-प्रदर्शन पर उतर आए हैं. सीधी नियुक्ति की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से पदयात्रा करते हुए राजधानी रांची पहुंच गये है.

2017 में अनुबंध पर नियुक्ति के वक्त उन्हें यह भरोसा दिलाया गया था कि अच्छे से काम करने पर उनकी सिपाही पद पर सीधी नियुक्ति कर दी जाएगी. अब तीन वर्षों का अनुबंध खत्म हो जाने के कारण उनके समक्ष संकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. तमाम सहायक पुलिस कर्मियों ने सरकार से यह मांग की है कि उन्हें सीधे नियुक्ति दे दी जाए.

आंदोलन में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. पदयात्रा करते हुए आने पर उन सबकी स्थिति बहुत ही नाजुक हो गई है. कुछ के पैरों में छाले पड़ गए हैं, तो कोई बुखार से ग्रसित है. इन पुलिसकर्मियों का कहना है कि जहां नक्सलियों को मिलता है घर, वहां क्यों हो रहे हैं वर्दी वाले बेघर.

