BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नक्सलियों ने अलग-अलग स्थानों पर 2 ग्रामीणों की हत्या

by bnnbharat.com
March 1, 2020
in समाचार
नक्सलियों ने अलग-अलग स्थानों पर 2 ग्रामीणों की हत्या

नक्सलियों ने अलग-अलग स्थानों पर 2 ग्रामीणों की हत्या

Share on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने अलग-अलग स्थानों पर दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के तोंगपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोलोमकोंटा गांव में मुचाकी हिड़मा तथा चिंतलनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुकरम गांव में माड़वी उर्रा की नक्सलियों ने हत्या कर दी है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने दोनों ग्रामीणों की शुक्रवार रात हत्या की थी तथा शवों को शनिवार को बरामद किया गया.

अधिकारियों ने बताया कि हथियार बंद नक्सलियों का एक समूह शुक्रवार रात हिड़मा के घर पहुंचा और उन्होंने हिड़मा पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया. उन्होंने बताया कि बाद में नक्सलियों ने हिड़मा की गला रेतकर हत्या कर दी.

उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने जब हिड़मा की पत्नी से हिड़मा का मोबाइल मांगा तब उसकी पत्नी मोबाइल देने से इंकार कर दिया. इसके बाद नक्सलियों ने कथित तौर पर ग्रामीणों के सामने महिला का कपड़ा उतार दिया और उसकी पिटाई कर दी.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब कुछ ग्रामीण महिला को बचाने गए तब नक्सलियों ने उनकी भी पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गए.

उन्होंने बताया कि आज सुबह हिड़मा की पत्नी और अन्य ग्रामीणों ने नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया.

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में चिंतलनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुकरम गांव में नक्सली माड़वी उर्रा के गांव पहुंचे और उसे अपने साथ करीब के जंगल में ले गए. वहां उन्होंने उर्रा की धारदार हथियार से हत्या कर दी.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिड़मा और उर्रा कुछ साल पहले तक नक्सलियों के साथ थे तथा वह जेल में भी रह चुके हैं.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा हत्या के लिए जिम्मेदार नक्सलियों की खोज शुरू कर दी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अज्ञात अपराधियों द्वारा युवक की गोली मारकर हत्या

Next Post

युवाशक्ति ने निकाला विरोध मार्च

Next Post
युवाशक्ति ने निकाला विरोध मार्च

युवाशक्ति ने निकाला विरोध मार्च

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d