BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नक्सलियों का नापाक मंसूबा विफल, सड़क किनारे बिछाये गये सीरीज केन बम बरामद

by bnnbharat.com
July 18, 2020
in समाचार
नक्सलियों का नापाक मंसूबा विफल, सड़क किनारे बिछाये गये सीरीज केन बम बरामद
Share on FacebookShare on Twitter

चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने सशक्तिशाली लैंड माइंस समय रहते बरामद और निष्क्रिय कर नक्सलियों के नापाक मंसूबे को विफल कर दिया है.

पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के बीरसिंह हातु और मलाईपी के बीच सड़क पर पुलिस और सीआरपीएफ जवानों ने 20 से 25 आईईडी बम बरामद की. बाद में सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्ते के सदस्यों ने इसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया.

सभी केन बम काफी शक्तिशाली थे और ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि माओवादियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से इन आईईडी केन बमों को सड़क में छिपाकर बिछा रखा था.

नक्सलियों ने पिछले दिनों बरकेला गांव स्थित वन विभाग के वनरक्षियों के भवनों एवं लतासिरका चाईबासा सड़क मार्ग पर एक पुलिया को विस्फोट कर उड़ाकर पुलिस को खुली चुनौती दी थी. जिसके बाद से पुलिस और सीआरपीएफ बलों द्वारा लगातार जिले में नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

इसी क्रम में टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत बीरसिंहहातु व मलाईपी के बीच निर्माणधीन सड़क के किनारे सीरीज में बम लगा कर पुलिस टीम को निशाना बनायी गयी थी, लेकिन नक्सली अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके. फिलहाल सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ  पुलिस और सीआरपीएफ जवानों द्वारा संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सब्जी, फल एवं कृषि संबंधी गतिविधियों के लिये कर्फ्यू में छूट

Next Post

मानवीय हितों के प्रति संवेदनशील रहने की जरूरत: हेमंत सोरेन

Next Post
मानवीय हितों के प्रति संवेदनशील रहने की जरूरत: हेमंत सोरेन

मानवीय हितों के प्रति संवेदनशील रहने की जरूरत: हेमंत सोरेन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d