लोहरदगा: लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के डोका गांव में अपराधियों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी. इससे ट्रैक्टर मालिक को लाखों रुपये का नुक़सान पहुंचा. ट्रैक्टर में आग लगाये जाने के बाद धू-धूकर कर टायर जलने लगा, इसके बाद टायर फट गया. इसकी आवाज सुनकर लोगों को ट्रैक्टर जलने की जानकारी हुई.

