BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नक्सलियों ने सामुदायिक भवन उड़ाया, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

by bnnbharat.com
December 29, 2019
in समाचार
नक्सलियों ने सामुदायिक भवन उड़ाया, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
Share on FacebookShare on Twitter

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी उग्रवादियों द्वारा रविवार तड़के डायनामाइट विस्फोट कर एक सामुदायिक भवन को उड़ा दिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने इलाके में अपनी एक बार फिर से सक्रियता दिखाते हुए खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र अंतर्गत सेल्दा गांव में सामुदायिक भवन को विस्फोट कर उड़ा दिया.

नक्सलियों ने इलाके में बैनर-पोस्टर भी चिपकाया है, जिसमें स्कूल में पुलिस कैंप बनाने के खिलाफ जनता से आवाज उठाने की अपील की गयी है. और इन कैंपों को तुरंत हटाने की अपील की गयी है. माओवादियों की ओर से लाल स्याही से हस्तलिखित पोस्टर में कहा गया है कि स्कूल शिक्षा का केंद्र है, अत्याचार का केंद्र नहीं, इसलिए इन कैंप को तुरंत हटाया जाए. इसके अलावा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करने की अपील की गयी है.

माओवादियों द्वारा किये गये विस्फोट से सरकारी सामुदायिक भवन का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, हालांकि इस विस्फोट की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. वहीं घटना से ग्रामीणों में काफी दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है. विस्फोट की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस इलाके की घेराबंदी कर नक्सलियों के धरपकड़ के लिए सघन छापामारी अभियान चला रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नई सरकार से युवाओं को अपार आशाएं: राहुल मेहता

Next Post

CAA और NRC के सम्मान में बजरंग दल का भव्य जुलुश

Next Post
CAA और NRC के सम्मान में बजरंग दल का भव्य जुलुश

CAA और NRC के सम्मान में बजरंग दल का भव्य जुलुश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d