लोहरदगा:- लोहरदगा जिले में गोली मारकर एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई. यह घटना रविवार की देर रात जिले के नक्सल प्रभावित सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के मुंगो चौक के पास की है. मृतक की पहचान मुंगो गांव निवासी स्वर्गीय गंदुर भगत का पुत्र जागीर भगत के रूप में हुई है. मृतक विकास योजनाओं में मुंशी का काम करता था. जागीर भगत की गोली मारकर हत्या करने के पीछे नक्सलियों का हाथ है .माओवादी नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर जागीर भगत की गोली मारकर हत्या कर दी है.
मिली जानकारी के अनुसार जागीर भगत और उसकी पत्नी रविवार की रात दुकान में सोने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान वहां पर तीन मोटरसाइकिल में 6 की संख्या में हथियारबंद नक्सली आये और उन्होंने जागीर भगत और उसकी पत्नी को रस्सी से बांधकर मुंगो चौक के पास ले गये. वहां पर जागीर भगत पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उसे गोली मार दी. इससे मौके पर ही जागीर भगत की मौत हो गई. घटना को अंजाम देने वाले नक्सली ने वहां पर एक देसी बम भी छोड़ा है. नक्सलियों ने एक पर्चा भी छोडा है और पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है. माओवादी उग्रवादी इस घटना को अंजाम दिये हैं.
जागीर भगत की गोली मारकर हत्या करने के पीछे कुछ लोग नक्सली का बता रहे हैं और . बताया जाता है कि साल 2018 में भी जागीर भगत को गोली मारी गई थी. उस वक्त गोली उसकी हाथ में लगी थी. इस घटना में जागीर भगत बच गया था, पर 15 नवंबर 2020 की घटना में जागीर की मौत हो गई. अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से पुलिस बेहद सतर्कता के साथ कदम बढ़ा रही है.

