BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लोहरदगा में नक्सलियों की धमक, गोली मारकर हत्या

by bnnbharat.com
November 16, 2020
in समाचार
लोहरदगा में नक्सलियों की धमक, गोली मारकर हत्या
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: लोहरदगा में नक्सलियों ने गोली मारकर एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी. मौके पर नक्सलियों ने पर्चा भी छोड़ा है, जिसमें पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, मृतक का बेटा झारखंड पुलिस में एक अधिकारी का अंगरक्षक हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहरदगा के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित मुंगो गांव में नक्सलियों ने 55 वर्षीय जागीर भगत की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को 15 नवंबर की देर रात अंजाम दिया गया. सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों ने जागीर भगत की पुलिस मुखबिर होने के शक में हत्या की है.

जागीर भगत का पैतृक गांव मुंगो में है. हालांकि उनका परिवार लोहरदगा में भी रहता है. नक्सली खलिहान में सो रहे जागीर और उनकी पत्नी को उठाकर ले गए और जागीर को गोली मार दी. घटना की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है. हालांकि इसमें माओवादियों का हाथ होने का दावा किया जा रहा है.

पुलिस की ओर से इस घटना को लेकर अब तक कुछ बयान नहीं दिया गया है. गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले मुंगो में पुलिस पर हमला कर नक्सलियों ने 2 जवानों को घायल कर दिया था. पुलिस पर हमले के बाद क्षेत्र में ग्रामीण की हत्या से दहशत का माहौल है. एक बार फिर नक्सली संगठन खौफ का साम्राज्य खड़ा करने में लगे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बर्फबारी के कारण श्रीनगर हाईवे पर यातायात बंद

Next Post

पुल से बाइक सहित गिरे दो युवक, मौत

Next Post
पुल से बाइक सहित गिरे दो युवक, मौत

पुल से बाइक सहित गिरे दो युवक, मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d