BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नक्सलियों ने दी गीतांजलि एक्सप्रेस को उड़ाने की धमकी, अधिकारियों में हड़कंप

by bnnbharat.com
October 10, 2019
in समाचार
नक्सलियों ने दी गीतांजलि एक्सप्रेस को उड़ाने की धमकी, अधिकारियों में हड़कंप

Naxalites threaten to blow up Geetanjali Express, stirring up officers

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: नक्सलियों ने हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस को सीनी-खरसावां स्टेशन के बीच उड़ाने की धमकी दी है. इसके लिए बकायदा 20 की संख्या में महिला-पुरुष नक्सलियों का जत्था इस इलाके में आ गया है. यही नहीं 8 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच कभी भी घटना को अंजाम दिया जा सकता है. वहीं इसे लेकर खुफिया विभाग ने रेलवे को अलर्ट किया है.

खुफिया विभाग की रिपोर्ट पर चक्रधरपुर रेल मंडल के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है. इसे देखते हुए आरपीएफ, जीआरपी और जिला पुलिस संयुक्त रूप से गीतांजलि एक्सप्रेस और उस मार्ग में गुजरने वाली अन्य ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत सीनी और खरसावां के बीच ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाया जा रहा है.

इसे लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर आरपीएफ कमांडेंट डीके मौर्य ने चक्रधरपुर के सीनियर DOM, SR DEN ( कोऑर्डिनेटर) और सीनियर DEE(OP) को पत्र लिखकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं. पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि महेश्वर मोहाली, रंजीत मोहाली और शानी नामक नक्सलियों ने गीतांजलि एक्सप्रेस को सीनी-खरसावां सेक्शन के महालीमुरूप स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त कराने की योजना बनाई है. इसके लिए झींकपानी, कुचाई और खरसावां से 20 की संख्या में पुरूष और महिला नक्सली पहुंच चुके हैं.

यह लोग 8 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच किसी भी दिन पटरी को ब्लास्ट करके गीतांजलि एक्सप्रेस को दुर्घटनाग्रस्त कर सकते हैं. वहीं उन्होंने सीनियर और सहायक लोको पायलट को भी ड्यूटी पर सावधान रहने का सुझाव दिया गया है. गीतांजलि एक्सप्रेस के आगे मालगाड़ी या पायलट इंजन दौड़ाने का पत्र परिचालन विभाग को मिला है.

बता दें कि नक्सलियों ने 28 मई 2010 को खड़गपुर के पास ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस को को दुर्घटनाग्रस्त करवा दिया था. ट्रेन की दुर्घटना होने के बाद ही मालगाड़ी की टक्कर उसी ट्रेन से हो गई थी. जिसमें 148 लोगों की मौत हो गई थी, इस घटना के बाद हावड़ा टाटा रेल सेक्शन में कई महीनों तक रात्रि कालीन ट्रेन सेवा बंद थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पेट के कैंसर में फायदेमंद है हल्दी

Next Post

UPTET के लिए नोटिफिकेशन दो दिन में हो सकता है जारी

Next Post
UPTET के लिए नोटिफिकेशन दो दिन में हो सकता है जारी

UPTET के लिए नोटिफिकेशन दो दिन में हो सकता है जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d