BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नक्सलियों ने की पोस्टर चिपकाकर दहशत पैदा करने की कोशिश

by bnnbharat.com
January 13, 2021
in समाचार
ISIS आतंकियों का आतंक, एक ही गांव के 50 लोगों के किए टुकड़े-टुकड़े, महिलाओं को ले गए साथ
Share on FacebookShare on Twitter

लोहरदगा: लोहरदगा शहर के बीचो-बीच घनी आबादी वाले क्षेत्र में गुदरी बाजार, पावरगंज चौक और रेलवे साइडिंग के निकट प्रतिबंधित नक्‍‍‍सली संगठन पीएलएफआई के नाम पर बैनर लगाकर दहशत पैदा करने की कोशिश की गयी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने इस बैनर-पोस्टर के माध्यम से  व्‍यवसायी और ठेकेदार को धमकी दी गई है. बैनर लगाने की सूचना मिलने के साथ ही इलाके में दहशत फैल गई है. यह घनी आबादी वाला इलाका है. यहां चारों तरफ लाखों रुपये की लागत से सीसीटीवी कैमरा लगाये गये हैं.

बैनर में पीएलएफआई जिंदाबाद-पूंजीवाद सामंतवाद मुर्दाबाद के नारे लिखे हुए हैं. इसमें कहा गया है कि गरीब मजदूर एक हो. पुलिस फर्जी मुठभेड़ करना बंद करें. पुलिस की मुखबिरी करना बंद करें. गरीब मजदूरों का शोषण करना अत्याचार करना बंद करें. व्यवसायी ठेकेदार होश में आएं, नहीं तो पीएलएफआई है तैयार.

बैनर चिपकाए जाने की जानकारी मिलते ही लोहरदगा पुलिस ने कब्‍जे में बैनर को ले लिया है. वहीं इस संबंध में एएसआई मंटू कुमार ने कहा कि पोस्‍टर चिपकाने वाले की खैर नहीं है. वे जल्‍द ही पकड़े जाएंगे. उन्‍हें पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला जाएगा. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे दहशत में नहीं आयें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सड़क हादसे में महिला की मौत, जाम

Next Post

रेल पटरी से युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद

Next Post
हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

रेल पटरी से युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d