BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाकर दी निर्माण कार्य बंद करने की चेतावनी

by bnnbharat.com
July 16, 2020
in Uncategorized
नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाकर दी निर्माण कार्य बंद करने की चेतावनी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची-खूंटी मार्ग पर टोरियन वर्ल्ड स्कूल के पास बुधवार की देर रात जंगल में लाल कपड़े के बैनर लगाए गए हैं. इसमें नक्सली संगठन पीएलएफआइ के हवाले से क्षेत्र में काम कर रहे खदान और क्रशर संचालकों को चेतावनी दी गई है और सरकारी निर्माण कार्य को बंद करने की चेतावनी दी गयी है. बैनर में लिखा गया है कि संगठन के आदेश के बिना काम करने वालों को बुरा अंजाम भुगतना होगा होगा. नक्सलियों की ओर से निर्माण कार्य में लगे एक जेसीबी पर फायरिंग भी की गयी और शीशा तोड़ दिया गया है.

स्थानीय लोगों द्वारा गुरुवार की सुबह बैनर देखने के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. मौके पर पहुंची पुलिस ने बैनर को अपने कब्जे में ले लिया है. मामले की जांच की जा रही है. बताया गया है कि यह बैनर विकास जी के नाम से लगाया गया है. यह भी जानकारी मिली है कि इलाके में संचालित होने वाले 15 से अधिक क्रशर मशीन के संचालकों व खनन मालिकों को धमकी वाला पत्र दिया गया है. इसमें बगैर अनुमति के काम करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है.

सूत्रों का कहना है कि 3 साल पहले भी टोरियन स्कूल के संचालक से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने की बात सामने आयी थी.  इस इलाके में पीएलएफआइ उग्रवादियों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो चुकी है. यह इलाका लंबे समय से पीएलएफआइ के प्रभाव वाला रहा है. वर्ष 2017 में टोरियन स्कूल के संचालक से पीएलएफआइ के नाम पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी. इसके अलावा इस इलाके में पुलिस और पीएलएफआइ के बीच मुठभेड़ भी हो गई थी. इसमें करीब डेढ़ सौ से अधिक पीएलएफआइ के लोग शामिल रहे थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नाबालिग-युवाओं की आत्महत्या की बढ़ती घटना से सदमे में परिजन

Next Post

भौरहिया नदी में डूबे दो युवक, NDRF की टीम ने ढूंढा शव

Next Post
भौरहिया नदी में डूबे दो युवक, NDRF की टीम ने ढूंढा शव

भौरहिया नदी में डूबे दो युवक, NDRF की टीम ने ढूंढा शव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d