BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पेट में हेरोइन कैप्सूल छुपाकर ला रहे अफगानी तस्करों को NCB ने किया गिरफ्तार

by bnnbharat.com
February 8, 2020
in समाचार
पेट में हेरोइन कैप्सूल छुपाकर ला रहे अफगानी तस्करों को NCB ने किया गिरफ्तार

पेट में हेरोइन कैप्सूल छुपाकर ला रहे अफगानी तस्करों को NCB ने किया गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने हेरोइन की तस्करी में तीन अफगानी तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. वे पेट में हेरोइन के कैप्सूल छुपाकर आए थे. उनके पास से हेरोइन से भरे 220 कैप्सूल बरामद हुए हैं. उनमें 1.845 किलो हेरोइन थी.

तस्करों की पहचान नियामतुल्लाह खाकसार, गुल अहमद और सईद महमूद के रूप में हुई है. वे मेडिकल और टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे.

हेरोइन नाइजीरियाई तस्करों के हवाले की जानी थी. एनसीबी के जोनल डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा का कहना है कि विभाग को कुछ अफगानी हेरोइन तस्करों के आइजीआइ एयरपोर्ट पर आने की सूचना मिली थी.

Also Read This: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया

इसके बाद अधिकारी कुलदीप शर्मा की टीम ने अफगानिस्तान से आने वाली उड़ानों पर नजर रखनी शुरू की. फ्लाइट के एयरपोर्ट पर आने के बाद तीन संदिग्ध अफगान नागरिकों को दबोच लिया गया. आरोपित एरियाना अफगान एयरलाइंस की उड़ान द्वारा काबुल के रास्ते दिल्ली आए थे.

दबोचे गए अफगानियों की जब जांच की गई तो पता चला कि उनके पेट में काफी संख्या में हेरोइन से भरे कैप्सूल मौजूद हैं. जिसके बाद तीनों को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने तस्करों के पेट से 220 कैप्सूल निकाले.

आरोपितों ने बताया कि हेरोइन को दिल्ली में एक शख्स को सौंपा जाना था. अधिकारी ने बताया कि अफगानी तस्कर पकड़े जाने से बचने के लिए अमूमन ड्रग्स के कैप्सूल पेट में निगल कर भारत आते हैं. विभाग ने गत दिनों ऐसे कई तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भ्रामक विज्ञापन के जरिए प्रचार करने पर पाबंदी, केंद्र सरकार लाएगी नया कानून

Next Post

लालू प्रसाद की तबीयत चिंताजनक

Next Post
लालू प्रसाद की तबीयत चिंताजनक

लालू प्रसाद की तबीयत चिंताजनक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d