BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

NCB रिया के भाई शोविक को कोर्ट लेकर जा रही है, दीपेश होंगे सरकारी गवाह

by bnnbharat.com
September 5, 2020
in समाचार
NCB रिया के भाई शोविक को कोर्ट लेकर जा रही है, दीपेश होंगे सरकारी गवाह
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में रोजाना नए-नए खुलासे सबको चौका दे रहे है. हाल ही में रिया और उनके भाई के बीच ड्रग्स को लेकर हुई वाट्सएप चैट वायरल हुई थी. जिसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को रिया, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती और सहयोगी सैमुअल मिरांडा के घर की तलाशी ली. इसके बाद शोविक और सैमुअल को हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. आज इन दोनों को मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष पेशी के लिए ले जाया जा रहा है. इससे पहले एनसीबी ने ड्रग्स पेडलर जैद विलात्रा और बासित परिहार को भी गिरफ्तार किया था. वहीं सुशांत के हाउस हेल्पर दीपेश सावंत को सरकारी गवाह बनाया गया है. वे अपने बयान आज दर्ज कराएंगे.

शोविक, सैमुअल, जैद और कैजन का हो रहा मेडिकल परीक्षण

शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, जैद और कैजन इब्राहिम को मेडिकल परीक्षण के लिए सायन अस्पताल लाया गया.

आज दर्ज होंगे दीपेश सावंत के बयान

एनसीबी के उप निदेशक केपीएस मल्होत्रा ने कहा, ‘आज एनसीबी दीपेश सावंत के बयान दर्ज करेगी. उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है क्योंकि वे गवाह की भूमिका निभा रहे हैं.’

मुंबई दफ्तर से शोविक, सैमुअल और इब्राहिम को लेकर रवाना हुई एनसीबी

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी अपने मुंबई कार्यालय से शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, जैद और कैजन इब्राहिम के साथ निकल गए हैं. इन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा. इन सभी को सुशांत मामले में गिरफ्तार किया गया है.

दीपेश सावंत की नहीं होगी गिरफ्तारी

एनसीबी सुशांत के हाउस हेल्पर दीपेश सावंत को गिरफ्तार नहीं करेगी बल्कि उन्हें सरकारी गवाह बनाया जाएगा. बता दें कि सावंत इस मामले में अहम गवाह हैं. 14 जून (अभिनेता की मौत वाले दिन) को वे भी सुशांत के घर पर ही मौजूद थे.

आज कोर्ट में पेश होंगे शोविक और सैमुअल

शुक्रवार रात को एनसीबी ने शोविक चक्रवर्ती और सामुअल मिरांडा के परिवार को बताया कि उन्हें नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है. आज उन्हें मजिस्ट्रेट अदालत के सामने पेश किया जाएगा. एनसीबी के संयुक्त निदेशक समीर वानखेड़े ने कहा, ‘हमने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्हें हम अदालत में पेश करेंगे.’
 

ड्रग्स पेडलर कैजन इब्राहिम की भी होगी पेशी

एनसीबी ने सुशांत मामले में ड्रग्स से संबंधित तीसरे ड्रग पेडलर कैजन इब्राहिम को गिरफ्तार किया है. उसे भी आज मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया जाएगा. बता दें कि परिहार ने कथित तौर पर एनसीबी को बताया था कि वह रिया के भाई शोविक के निर्देश पर विलात्रा और इब्राहिम से ड्रग्स मंगवाता था. जिसे सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को देने के लिए कहा गया था

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राष्ट्रीय रक्षा एवं नौ सेना अकादमी परीक्षा को लेकर बैठक, थर्मल स्कैनिंग करवाने के बाद ही दी जाएगी केंद्रों पर एंट्री

Next Post

महिला एवं बच्चों पर बढ़ रहे अपराध को देखते हुए दोनों आयोगों की गठन की दिशा में त्वरित पहल करें सरकार: आरती कुजूर

Next Post
महिला एवं बच्चों पर बढ़ रहे अपराध को देखते हुए दोनों आयोगों की गठन की दिशा में त्वरित पहल करें सरकार: आरती कुजूर

महिला एवं बच्चों पर बढ़ रहे अपराध को देखते हुए दोनों आयोगों की गठन की दिशा में त्वरित पहल करें सरकार: आरती कुजूर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d