BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर NCB का छापा

by bnnbharat.com
November 9, 2020
in समाचार
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर NCB का छापा
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: बॉलीवुड के ड्रग कनेक्शन केस में अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर पर एनसीबी ने रेड छापेमारी की है. रामपाल के मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर एनसीबी के अफसर रेड मारने पहुंचे हैं. आज सुबह अर्जुन रामपाल के घर एनसीबी अफसर पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि रामपाल के घर एनसीबी ड्रग्स की तलाश कर रही है उन्हें इसकी सूचना सूत्रों से मिली है.

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बॉलीवुड का ड्रग कनेक्शन सामने निकलकर आया था. इसके बाद एनसीबी ने फिल्म इंडस्ट्री के ड्रग्स से जुड़ने की बात को परत-दर-परत खोलना शुरू किया. पिछले महीने रामपाल की गर्लफ्रेंड गेब्रिएला के भाई एगिसियलोस डेमेट्रियड्स (Agisialos Demetriades) को ड्रग्स के केस में एनसीबी के गिरफ्तार किया था.

एगिसियलोस डेमेट्रियड्स के पास से हशीश और अल्प्राजोलम की टेबलेट्स मिली थीं. ये दोनों ही चीजें नारकोटिक्स की तरफ से बैन हैं. एगिसियलोस डेमेट्रियड्स का कनेक्शन ओमेगा गॉडविन नाम के व्यक्ति से भी बताया गया था, जो मुंबई में कोकीन सप्लाई करने के लिए गिरफ्तार हुआ था. ओमेगा गॉडविन के नाम लेने पर एगिसियलोस डेमेट्रियड्स को गिरफ्तार किया गया था. इस बात की पुष्टि जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने की थी.

फिरोज नाडियाडवाला के घर रेड

रविवार को एनसीबी ने बॉलीवुड के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के घर रेड मारी थी. खबर है कि फिरोज के घर से एनसीबी को कुछ ड्रग्स बरामद हुए हैं. इस रेड के समय नाडियाडवाला अपने घर पर उपस्थित नहीं थे. बता दें कि ड्रग्स के केस में रिया चक्रवर्ती समेत लगभग 23 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. रिया को अक्टूबर में बेल दे दी गयी थी. उन्होंने 28 दिन जुडिशल कस्टडी में बिताए हैं. रिया से पहले उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया था. वह अभी भी कस्टडी में हैं और उनकी बेल की अर्जी खारिज की जा चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारी मात्रा में अवैध शराब नष्ट

Next Post

फ्लोरिडा की ओर बढ़ रहा ‘इटा’, प्रचंड तूफान में बदलने की उम्मीद

Next Post
फ्लोरिडा की ओर बढ़ रहा ‘इटा’, प्रचंड तूफान में बदलने की उम्मीद

फ्लोरिडा की ओर बढ़ रहा ‘इटा’, प्रचंड तूफान में बदलने की उम्मीद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d