BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ड्रग्स मामला: NCB ने कॉमेडियन भारती सिंह के पति को भी किया गिरफ्तार

by bnnbharat.com
November 22, 2020
in समाचार
ड्रग्स मामला: NCB ने कॉमेडियन भारती सिंह के पति को भी किया गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः ड्रग्स से जुड़े मामले में एनसीबी ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए कॉमेडियन भारती सिंह के पति लिम्बचिया को भी गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी की पुष्टि एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने की है. भारती और हर्ष के घर पर शनिवार को रेड मारी गयी थी, जिसमें उनके घर से गांजा बरामद हुआ था. इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि एनसीबी अधिकारियों संग पूछताछ में हर्ष और भारती ने ड्रग्स लेने की बात कबूली थी.

बता दें कि घर में गांजा मिलने के बाद भारती और हर्ष को समन भेज एनसीबी के दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया था. शनिवार शाम को पूछताछ के बाद भारती सिंह को गिरफ्तार किया गया था. भारती और हर्ष के नौकर से भी पूछताछ की गयी. दोनों ने जहां से ड्रग्स मंगवाया उस सोर्स का पता भी एनसीबी ने लगा लिया है. भारती सिंह को गिरफ्तारी के बाद एनसीबी ऑफिस में ही रातभर रखा गया. वहां कॉमेडियन से पूछताछ चली है. भारती की मां उनसे मिलने के लिए रात को एनसीबी ऑफिस पहुंची थीं, लेकिन उन्हें मिलने की अनुमति नहीं दी गयी. आज भारती सिंह को कोर्ट में पेश किया जायेगा. अब कोर्ट उनपर क्या फैसला सुनाता है यह देखने वाली बात होगी.

भारती के घर-ऑफिस से बरामद हुआ था गांजा

21 नवंबर को एनसीबी ने खार दांडा इलाके में छापा मारा था और LSD, गांजा (40 ग्राम) और Nitrazepam (साइकोट्रोपिक दवाएं) सहित कई ड्रग्स के साथ 21 साल की उम्र के एक तस्कर को पकड़ा. इस के बाद एनसीबी ने शनिवार को ही दो अन्य स्थानों पर छापा मारा, जिसमें कॉमेडियन भारती सिंह के प्रोडेक्शन ऑफिस और घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया. एनसीबी का दावा है कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया दोनों ने गांजे के सेवन की बात को स्वीकारा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड में मिले 175 नये कोरोना संक्रमित, संख्या बढ़कर 107332 हुई

Next Post

टोल प्लाजा पर एक जनवरी से फास्टैग जरूरी, नकदी लेन-देन की सुविधा होगी बंद

Next Post
टोल प्लाजा पर एक जनवरी से फास्टैग जरूरी, नकदी लेन-देन की सुविधा होगी बंद

टोल प्लाजा पर एक जनवरी से फास्टैग जरूरी, नकदी लेन-देन की सुविधा होगी बंद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d