BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एनसीसी कैडेट्स ने 4700 किलोमीटर साइकिल चलाकर लोगों को किया जागरूक

by bnnbharat.com
December 31, 2019
in Uncategorized
एनसीसी कैडेट्स ने 4700 किलोमीटर साइकिल चलाकर लोगों को किया जागरूक

एनसीसी कैडेट्स ने 4700 किलोमीटर साइकिल चलाकर लोगों को किया जागरूक

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: एनसीसी रांची ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एस के प्रसाद ने बताया कि एनसीसी बिहार झारखंड निदेशालय द्वारा 4700 किलोमीटर का रिले साइकिल एक्सपीडिशन का आयोजन किया गया. इसमें रांची और हजारीबाग ग्रुप के कैडेट्स ने हिस्सा लिया. उन्होंने बताया कि रिले साईकिल एक्सपीडिशन का आरंभ 24 नवंबर 2019 को बिहार झारखंड निदेशालय पटना की ओर से रांची से हरी झंडी दिखाकर किया गया जिसका आज समापन किया गया. ब्रिगेडियर एस के प्रसाद ने एनसीसी कैडेट के साहस दृढ़ संकल्प और अदम्य साहस की सराहना की जिन्होंने चुनौतीपूर्ण मौसम और रास्तों की परवाह किए बगैर इस साइकिल एक्सपीडिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया.

एस के प्रसाद ने बताया कि इस साइकिल एक्सपीडिशन का मुख्य उद्देस्य एनसीसी कैडेट्स के बीच साहसिक, खेल कौशल, पारस्परिक विश्वास और सौहार्द की भावना विकसित करने के साथ-साथ राज्य के सभी जिलों के स्थानीय लोगों तक पहुंच कर लोगों के बीच स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी था. प्रसाद ने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स द्वारा युवाओं को नशा से मुक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता जैसे समाजिक मुदों के प्रति जागरूक किया गया.

इस अवसर पर कर्नल एन एन शुक्ला, कर्नल परमजीत सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल आर के झा, सूबेदार मेजर राधे भगत, सूबेदार संतोष सिंह एवं एनसीसी रांची एवं हज़ारीबाग के कैडेट्स उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Next Post

पिक्शन मीडिया की 127 करोड़ रुपये की संपत्ति को ED ने किया जब्त

Next Post
पिक्शन मीडिया की 127 करोड़ रुपये की संपत्ति को ED ने किया जब्त

पिक्शन मीडिया की 127 करोड़ रुपये की संपत्ति को ED ने किया जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d