NCP कार्यकर्ता फहमीदा हसन ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर PM आवास के बाहर हनुमान चालीस के साथ धार्मिक पाठ करने की इजाजत मांगी है. उन्होंने इस पत्र में लिखा- मैं फहमीदा हसन खान कांदिवली मुंबई महाराष्ट्र आपसे निवेदन करती हूं कि मुझे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास के बाहर हनुमान चालीसा, नवकार मंत्र, गुरु ग्रंथ और नोविनो पढ़ने की अनुमति दी जाए. कृप्या दिन और समय मुझे बताएं.
फहमीदा हसन ने कहा कि पीएम मोदी जी के आवास के बाहर सर्वधर्म प्रर्थना करने के लिए इजाजत मांगी है क्योंकि अगर इसी तरीके से हम हिन्दुत्व और जैनिज्म जगा सकें तो यह अच्छी बात है. उन्होंने आगे कहा कि ऐसा करके अगर हमारे देश को कोई फायदा पहुंचा सकता है, जैसे महंगाई कम हो सकती है, बेरोजगारी कम हो सकती है और देश की भूखमरी खत्म हो सकती है तो ऐसा होना चाहिए.

