BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आनन्द मोहन की रिहाई के लिए NCP ने निकाला शांति मार्च

by bnnbharat.com
September 22, 2020
in समाचार
आनन्द मोहन की रिहाई के लिए NCP ने निकाला शांति मार्च
Share on FacebookShare on Twitter


मुंगेर(बिहार): शेर-ए-बिहार आनन्द मोहन की रिहाई की घोषणा अगर गांधी जयंती 2 अक्टूबर को नहीं की गई तो विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को इसका जबरदस्त खामियाजा उठाना पड़ेगा.उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने आनन्द मोहन की रिहाई के लिए एनसीपी द्वारा निकाले एक शांति जुलूस का नेतृत्व करते हुए कहा. जुलूस में शामिल कार्यकर्ता ‘सूरमा भोपाली तेरा घमण्ड टूटेगा – जब आनन्द मोहन जेल से छूटेगा’, ‘जेल का दरवाजा टूटेगा – शेर-ए-बिहार छूटेगा’, ‘नीतीश तेरे खेल में – आनन्द मोहन जेल में’ आदि नारे लगा रहे थे.

शांति मार्च नगर निगम के समीप से निकल कर विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए किलान्तर्गत शहीद स्मारक के समीप आमसभा में तब्दील हो गया. जहां केशरी ने कार्यकर्त्ताओं और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व सांसद आनन्द मोहन को गोपालगंज के शहीद डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड में राजनीतिक कारणों से साजिशन फंसाया गया था. भीड़ के द्वारा डीएम की हत्या के बाद वहां से काफिले के साथ गुजर रहे आनन्द मोहन को इस कांड में सत्तापक्ष और विपक्ष द्वारा इसलिए लपेट दिया गया क्योंकि लोकप्रियता के शिखर पर बड़ी तेजी से चढ़ रहे आनन्द मोहन कहीं मुख्यमंत्री पद का दावेदार ना बन जाए. आम सभा को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए बेरोजगार सेना के प्रांतीय संयोजक मनोरंजन सिंह ने कहा कि आनन्द मोहन की रिहाई नहीं हुई तो नीतीश कुमार के राजनीतिक ताबूत में अंतिम कील ठोक दी जाएगी.

छात्र एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सोमवंशी ने कहा कि 2 अक्टूबर को आनन्द मोहन की रिहाई सुनिश्चित करके नीतीश जी अपना भूल सुधार लें नहीं तो चुनावी क्षति के लिए तैयार रहें.
शांति मार्च में महिला जिला अध्यक्ष शीला सिन्हा, प्रदेश महासचिव राजीव शर्मा, मो० सलाम, मो० राजा, विक्रम सिंह चन्द्रवंशी, अखिलेश्वर गुप्ता, अजय कुमार सिंह, बीना देवी, इन्दू देवी, किरण देवी, बेबी देवी, चन्दा देवी, शोभा देवी, सोनी देवी, अजीत कुमार, सोनू सिन्हा, शंकर यादव, राजीव सोमवंशी,‌ विराट सोमवंशी, साहिल सोमवंशी, एवं आजाद शर्मा सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल थे।.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डीएम ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Next Post

विकास तिवारी समेत पांच अपराधियों को आजीवन कारावास

Next Post
कोरोना संक्रमण को लेकर पैरोल पर छोड़े गए 40 बंदी

विकास तिवारी समेत पांच अपराधियों को आजीवन कारावास

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d