BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एनसीपी सिर्फ थाली बजाने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि उस थाली में भोजन भी उपलब्ध कराती हैः शरद पवार

by bnnbharat.com
March 7, 2021
in Uncategorized
एनसीपी सिर्फ थाली बजाने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि उस थाली में भोजन भी उपलब्ध कराती हैः शरद पवार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार  ने कहा कि एनसीपी सिर्फ थाली बजाने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि उस थाली में भोजन भी उपलब्ध कराती है. वहीं किसान आंदोलन के 100 दिन पूरा होने पर शरद पवार ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को पूरी दुनिया घुमने के लिए समय है, लेकिन किसानों के पास जाने के लिए वक्त नहीं है. केंद्र सरकार समस्याओं से नजर चुरा रही है.

शरद पवार ने कहा कि विपक्ष को ममता बनर्जी के साथ खड़ा होना चाहिए. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी एनसीपी पश्चिम बंगाल चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारने पर विचार कर रही है. रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से केंद्र की सरकार पूरी ताकत के साथ ममता बनर्जी के सरकार को परेशान करने पर तुली है. वैसी घड़ी में संपूर्ण विपक्ष को सामने आकर ममता बनर्जी का समर्थन करना चाहिए. शरद पवाप ने  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसा करते हुए भी नजर आए. उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान माही से जुड़ी हुई है. भगवान बिरसा मुंडा की भूमि को आज पूरी दुनिया जानती है. प्रदेश में एनसीपी संगठन (NCP) को मजबूत करने का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी संगठन का विस्तार करेगी. पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की सरकार को अस्थिर करने और सत्ता पर कब्जा करने के लिए पूरी केंद्र सरकार लगी हुई है. पश्चिम बंगाल ही नहीं, बल्कि तमिलनाडु, केरल समेत अन्य राज्यों में भी भाजपा की यही कार्यनीति है. उन्होंने कहा कि भाजपा जहां भी होती है वहां भाईचारे को खत्म कर देती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

क्या कहती है मनसुख हिरेन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Next Post

ऑल इंडिया मनरेगा मजदूर यूनियन का गठन

Next Post
ऑल इंडिया मनरेगा मजदूर यूनियन का गठन

ऑल इंडिया मनरेगा मजदूर यूनियन का गठन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d