BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

NCP नेता उदयनराजे भोसले का इस्तीफा, भाजपा में हुए शामिल

by bnnbharat.com
September 14, 2019
in समाचार
NCP नेता उदयनराजे भोसले का इस्तीफा, भाजपा में हुए शामिल

NCP leader Udayanraje Bhosle resigns, joins BJP

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता उदयनराजे भोसले ने शनिवार को लोकसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए. उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रेरित हैं. इससे पहले शनिवार को, भोसले ने पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात की और निचले सदन से अपना इस्तीफा सौंप दिया.

इसके बाद वह भाजपा और केंद्रीय गृह मंत्री अध्यक्ष अमित शाह के निवास पर पहुंचे, जहां वह औपचारिक रूप से कार्यवाहक अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए है.

भाजपा में शामिल होने के बाद, भोसले ने कहा, “मैं मोदी, शाह और भाजपा के कार्यों और नेतृत्व से प्रेरित हूं.” उन्होंने कहा, “मुझे यह देखकर खुशी हुई कि भाजपा देश को मजबूत बनाने के लिए शिवाजी महाराज के पथ पर चल रही है.”

भोसले ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को रद्द करने के लिए भी मोदी सरकार की सराहना की और कहा, ” जिस बारे में किसी ने भी नहीं सोचा था, उन्होंने देश को मजबूत करने के लिए बहुत ही परिपक्व तरीके से संवेदनशील मामले को संभालकर इसे वास्तविक बना दिया.”

शाह ने भोसले का स्वागत करते हुए कहा, “भाजपा और जनसंघ ने हमेशा शिवाजी महाराज की विचारधाराओं का पालन किया है और यह बहुत अच्छी बात है कि उनके परिवार का एक सदस्य पार्टी में शामिल हो गया.” लोकसभा चुनाव के ठीक चार महीने बाद एनसीपी सांसद के रूप में इस्तीफा देने के लिए भोसले की प्रशंसा करते हुए शाह ने कहा कि उन्होंने नैतिक आधार पर भाजपा में शामिल होने के लिए चार महीने के भीतर ही एक सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया, जो गर्व की बात है.

केंद्रीय गृह मंत्री ने जोर देकर कहा कि केंद्र और राज्य में फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा, इस साल के अंत में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में ज्यादा सीटें जीतकर अपने प्रदर्शन में सुधार करेगी.

भोसले ने महाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट से लगभग 1,30,000 वोटों के अंतर से लोकसभा चुनाव जीता था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पेट्रोल, डीज़ल के दाम में तीसरे दिन भी वृद्धि का सिलसिला जारी

Next Post

इटली के सहयोग से लीबिया में उपलब्ध कराई गई दवाएं : डब्ल्यूएचओ

Next Post
इटली के सहयोग से लीबिया में उपलब्ध कराई गई दवाएं : डब्ल्यूएचओ

इटली के सहयोग से लीबिया में उपलब्ध कराई गई दवाएं : डब्ल्यूएचओ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d