BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ED दफ्तर के बाहर एनसीपी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

by bnnbharat.com
September 25, 2019
in समाचार
ED दफ्तर के बाहर एनसीपी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
Share on FacebookShare on Twitter

 नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कोऑपरेटिव बैंक घोटाले में एनसीपी प्रमुख शरद पवार और उनके भतीजे के खिलाफ दर्ज किए गए मामले को लेकर एनसीपी कार्यकर्ताओं ने आज प्रवर्तन निदेशालय के मुंबई दफ्तर के बाहर धरना दिया. उन्होंने पार्टी का झंडा लेकर विरोध प्रदर्शन दिखाया.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र स्टेट कोऑपरेटिव बैंक घोटाले में एनसीपी प्रमुख शरद पवार और उनके भतीजे के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है. वहीं, शरद पवार ने अपने ऊपर लगे आरोप पर कहा है कि उन्हें जेल जाने से कोई पेरशानी नहीं है.

पवार ने कहा कि अगर मुझे जेल जाना पड़े तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है. मुझे खुशी होगी क्योंकि मुझे जेल का अनुभव कभी नहीं हुआ है. अगर किसी ने मुझे जेल भेजने की योजना बनाई है, तो मैं इसका स्वागत करता हूं.

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को मामले में पवार, अजीत पवार और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है.

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत एनफोर्समेंट केस इंफॉर्मेशन रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की गई है, जो पुलिस की एफआईआर के समान होती है. यह मामला मुंबई पुलिस की एफआईआर के आधार पर दर्ज किया गया है.

एफआईआर में बैंक के पूर्व चेयरमैन, पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के अलावा कोऑपरेटिव बैंक के 70 पूर्व पदाधिकारियों के नाम हैं. यह मामला ऐसे समय में दर्ज किया गया है, जबकि अगले महीने राज्य में विधानसभा के चुनाव होने हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात कर नया झारखंड व नया भारत बनाना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगीः सीएम

Next Post

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन, स्टेडियम के निर्माण से लेकर अब तक हुई कई गड़बड़ियां

Next Post
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन, स्टेडियम के निर्माण से लेकर अब तक हुई कई गड़बड़ियां

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन, स्टेडियम के निर्माण से लेकर अब तक हुई कई गड़बड़ियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d