रांची: कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए हुए लॉकडाउन को लेकर हर तरफ पुलिस की सख्ती देखने को मिल रही है. राजधानी के कई इलाकों में बिना पास सड़क पर निकलने वालों को पुलिस रोककर पूछताछ कर रही है.
साथ ही लोगों को घर से न निकलने की हिदायत दे रही है. लॉकडाउन के दौरान पुलिस की सख्ती बरकरार है. इस दौरान जो स्थानीय लोग सामान खरीदने के लिए निकल रहे हैं, उनसे भी गहन पूछताछ के बाद ही जाने दिया जा रहा है.
जगह -जगह पुलिस के जवान मुस्तैद हैं और वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं. बाइक पर दो आदमी बैठने पर भी प्रशासन सख्त हो गया है और उन्हें अकेले जाने की हिदायत दे रहा है.
कुछ इलाकों में स्थानीय लोगों और प्रशासन के बीच कहा सुनी की भी खबरें आ रही हैं, लेकिन प्रशासन ने अपना सख्त रवैया बरकार रखा हुआ है.

