रांची: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद अरुण सिंह ने प्रदेश दीपक प्रकाश को उनकी जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सर्वाधिक मतों से जीतकर प्रकाश ने इतिहास रचा है. आंकड़ों के गणित में महागठबंधन जीत कर भी हारा है और एनडीए गठबंधन मजबूत हुआ है.
सिंह ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने चुनाव की दृष्टि से जो जिम्मेवारी दी थी, उसमें सब के सहयोग से मिली सफलता के लिये आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो सहित सभी विधायकगण का आभार प्रकट किया.

