BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एनडीए गठबंधन दोनों उपचुनाव जीतेगा-दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
October 24, 2020
in Uncategorized
एनडीए गठबंधन दोनों उपचुनाव जीतेगा-दीपक प्रकाश
Share on FacebookShare on Twitter

उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी का करेंगे समर्थन-प्रवीण सिंह

रांची:- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश एवम जदयू के राष्ट्रीय महासचिव ,पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह ने आज जदयू के रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में संयुक्त प्रेसवार्ता कर हेमंत सरकार पर कड़ा हमला बोला. साथ ही प्रवीण सिंह ने जदयू के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश के  दोनों  उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी को जदयू के समर्थन की घोषणा की.

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि आज का दिन झारखंड केलिये ऐतिहासिक है. उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम बिहार के मुख्यमंत्री विकास पुरुष श्री नीतीश कुमार जी का समर्थन केलिये आभार प्रकट किया.

श्री प्रकाश ने कहा कि जनता 10 महीने में ही राज्य में चल रहे महा ठगबन्धन सरकार से निजात चाहती है. राज्य की स्थिति भयावह है,कानून व्यवस्था नाम की यहाँ कोई चीज नही है,मुख्यमंत्री को ना तो न्यायालय पर भरोसा है,न संवैधानिक संस्थाओं पर.

श्री प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री कोअब खुद परभी भरोसा नही रह गया है,इसीलिये वे प्रधानमंत्री जी से भी अकेले में नही बल्कि पूरे कैबिनेट के साथ मिलना चाहते है.

प्रदेश की भयावह स्थिति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य ऑन रिकॉर्ड 1200 से ज्यादा बलात्कार और हत्या की घटनाएं घटित हुई है. जिसमे अधिकांश आदिवासी,दलित समाज की नाबालिग लड़कियां शामिल हैं. मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र ,ज़िला,उपराजधानी दुमका,राजधानी पुलिस गेस्ट हाऊस,साध्वी आश्रम, कुछ भी नही बचा. आज फिर मिर्जाचौकी साहेबगंज कीएक घटना प्रकाश में आई है. कहा कि इससे ज्यादा दुर्भाग्यजनक यह है कि सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन इसकी लीपापोती में जुट जाता है. कुछ मामलों में यदि कार्रवाई हुई है तो वह एनडीए कार्यकार्ताओं के दबाव में.

कहा कि मुख्यमंत्री पूजा के अवसर पर पंडाल में घूम रहे . अच्छा होता कि माँ के असली रूप बेटियों की सुरक्षा का वे संकल्प लेते. और अपनी सरकार की नाकामियों केलिये बेटी बहनों से माफी मांगते.

श्री प्रकाश ने  राज्य की आर्थिक अराजकता पर बोलते हुए कहा कि अपनी नाकामियों को छुपाने केलिये मुख्यमंत्री केंन्द्र पर दोषारोपण करते हैं. राज्य सरकार 10 महीनों में 20प्रतिशत भी बजट को खर्च नही कर पाई है .खजाने में पैसे पड़े हैं और पैसे का रोना रोते है क्योंकि इनकी नियत और नीति दोनों में खोट है. ऐसी निकम्मी सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नही है.

राज्य के बदतर हालात पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के संरक्षण राज्य के खनिज संसाधनों की आज बड़े पैमाने पर तस्करी हो रही.इसकी अवैध कमाई झामुमो और सरकार में शामिल दलों के नेताओं की थैली भर रहा. अवैध आमदनी झामुमो के आय का मुख्य स्रोत है.

साथ ही कोरोना संकट में भी तबादला उद्योग धड़ल्ले से चल रहा.2200 से अधिक ट्रांसफर पोस्टिंग ने राज्य को बड़ा आर्थिक बोझ दिया है. अवैध ओवरलोडिंग ढुलाई से संथाल की सड़कें जर्जर हो चुकी है. 725 क्रेशर बिना लीज के चल रहे जिसके संरक्षक झामुमो के लोग हैं.

श्री प्रकाश ने कहा कि ऐसी जनविरोधी ,महिला विरोधी,किसान विरोधी,युवा विरोधी ,वंशवाद की पोषक सरकार को हटाने केलिये  जदयू भाजपा सहित आजसू,झामुमो उलगुलान,लोजपा सब मिलकर संघर्ष करेंगे. हम राज्यहित मे इस सरकार को उखाड़ फेंकने केलिये संकल्पित हैं.

कहा कि जनता इस उपचुनाव में इस सरकार की ताबूत में कील ठोकने का कार्य करेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

26अक्टूबर से प्रतिदिन 1500 श्रद्धालु कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ का दर्शन

Next Post

हेमंत सरकार के पास राज्य के विकास का विज़न नही,कोई कार्ययोजना नही-प्रवीण सिंह

Next Post

हेमंत सरकार के पास राज्य के विकास का विज़न नही,कोई कार्ययोजना नही-प्रवीण सिंह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d