BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्यसभा चुनाव में सर्वाधिक मत से जीत होगी एनडीए प्रत्याशी दीपक प्रकाश की : ओम माथुर

अतिरिक्त कई विधायकों ने समर्थन की घोषणा की है.

by bnnbharat.com
June 17, 2020
in Uncategorized
राज्यसभा चुनाव में सर्वाधिक मत से जीत होगी एनडीए प्रत्याशी दीपक प्रकाश की : ओम माथुर
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद ओम प्रकाश माथुर ने एनडीए विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम राज्य सभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी दीपक प्रकाश सर्वाधिक मतों से जीतकर उच्च सदन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. उन्होंने कहा कि एनडीए के पास जीत के लिये अपेक्षित संख्या बल के अतिरिक्त कई विधायकों ने समर्थन की घोषणा की है.

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रत्याशी देना लोकतंत्र के साथ मजाक : अरुण सिंह

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री एवम सांसद अरुण सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी को लोकतंत्र में विश्वाश नहीं जोड़ तोड़ खरीद फरोख्त की राजनीति कांग्रेस के डीएनए में शामिल है. कांग्रेस पार्टी गठबंधन का सम्मान भी नही करना जानती. इनका मकसद सिर्फ सत्ता सुख प्राप्त करना है.

उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश कोरोना संकट का डटकर मुकाबला कर रहा है. केंद्र सरकार ने गांव,गरीब किसान की सेवा के साथ आत्म निर्भर भारत का जो संकल्प लिया है उसके साथ पूरा देश मजबूती के साथ खड़ा है.

अच्छा होता गुरुजी निर्विरोध चुनकर जाते : सुदेश महतो

बैठक को संबोधित करते हुए आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि हमे मिलकर एनडीए गठबंधन को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि गुरुजी जैसे आंदोलनकारी और सम्माननीय व्यक्तित्व को भी सत्त्ताधारी गठबंधन के लोगों ने निर्विरोध भेजने की पहल नहीं की. उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ उनके आवास पर हुई मुलाकात को राजनीतिक औपचारिकता बताया.

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता विधायकदल बाबूलाल मरांडी ने वोटिंग के तरीके, उसकी वैधानिक प्रक्रियाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला. विधायकगण को मतदान के समय, सोशल डिस्टनसिंग के पालन एवं कोरोना से बचाव के तरीकों पर चर्चा की.

संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने पार्टी के सभी विधायकगण निर्धारित दिशा निर्देश का अनुपालन करते हुए समय पर अपना मतदान सुनिश्चित कराएं. इसके पूर्व बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का स्वागत और अभिनंदन करते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने जो उन्हें सम्मान दिया है, जो भरोसा जताया है. उसका हृदय से आभार प्रकट करते हैं. प्रकाश ने बैठक में पधारें आजसू प्रमुख सुदेश महतो का स्वागत करते हुए कहा कि आजसू भाजपा का गठबंधन राज्य गठन से पूर्व का है. उन्होंने आजसू के सहयोग पर आभार प्रकट करते हुए कहा कि एनडीए गठबंधन राज्य में और मजबूत होगा. उन्होंने सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, आजसू नेता देवशरण भगत आजसू विधायक लंबोदर महतो का भी आभार प्रकट किया.

बैठक में प्रदेश महामंत्री सांसद सुनील सिंह, महामंत्री विधायक अनंत ओझा सहित विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, समरी लाल, नीलकंठ सिंह मुंडा, कोचे मुंडा, मनीष जायसवाल, आलोक चौरसिया, पुष्पा देवी, भानूप्रताप साही, अमर बाउरी, राज सिन्हा, विरंची नारायण, किशुन दास, नारायण दास, केदार हाजरा, अपर्णा सेन गुप्ता, रामचंद्र चंद्रवंशी, रणधीर सिंह, नीरा यादव, इंद्रजीत महतो, शशिभूषण मेहता, अमित मंडल, जयप्रकाश भाई पटेल उपस्थित थे.

बैठक सरला विरला विश्वविद्यालय सभागार महिलोंग में सम्पन्न हुई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा विधायक दो दिनों के पॉलिटिक्ल क्वारंटाइन में गये

Next Post

ब्रेकिंग: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन कोरोना पॉजिटिव पाए गए

Next Post
ब्रेकिंग: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन कोरोना पॉजिटिव पाए गए

ब्रेकिंग: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन कोरोना पॉजिटिव पाए गए

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d