BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दुमका और बेरमो दोनों उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी की होगी भारी जीत…..आदित्य साहू

by bnnbharat.com
November 3, 2020
in Uncategorized
दुमका और बेरमो दोनों उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी की होगी भारी जीत…..आदित्य साहू
Share on FacebookShare on Twitter

मतदाताओं ने किया राज्य सरकार के खिलाफ मतदान

Ranchi:- भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज राज्य के दो विधानसभा क्षेत्र दुमका और बेरमो में सम्पन्न उपचुनाव में भाजपा के दोनों प्रत्याशी बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे.

श्री साहू ने क्षेत्र के मतदाताओं का लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़कर भाग लेने केलिये मतदाताओं का प्रदेश भाजपा की ओर से आभार प्रकट किया.

उन्होंने शांतिपूर्ण एवम निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने केलिये चुनाव आयोग एवम प्रशासन का भी धन्यवाद किया.

श्री साहू ने कहा कि दोनों उपचुनाव में एक तरफ सरकार  तो दूसरी ओर जनता चुनाव लड़ रही थी.

कहा कि जनता ने राज्य सरकार की वादा खिलाफी,विकास विरोधी,युवा विरोधी,महिला विरोधी ,किसान विरोधी सरकार के खिलाफ खुलकर मतदान किया है.

उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में सरकार का लोकतंत्र विरोधी चेहरा उजागर हुआ है. बहन बेटियों के साथ बढ़ते बलात्कार,और हत्या पर चुप रहने वाली सरकार ने जिसप्रकार से राष्ट्रवादी सोच वाले राजनीतिक कार्यकर्ता ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद श्री दीपक प्रकाश जी पर देश द्रोह का मुकदमा किया उससे जनता में बड़ा आक्रोश है.

कहा कि लाठी डंडा से भाजपा कार्यकर्ताओं को खदेड़ने की बात करने वाले को आगामी 10 नवंबर को पता चल जाएगा कि जनता में  अपने मताधिकार का प्रयोग कर किसे खदेड़ने का काम किया है.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विकास के कोई कार्य 10 महीनों में नही किया. बजट का 20 प्रतिशत खर्च करने वाले जन समस्याओं पर पैसे का बहाना बनाते रहे क्योंकि इनकी नियत में जनता का विकास है ही नही.यह ठगबंधन केवल जनता को धोखा देने और ठगने केलिये बनाया गया गठबंधन है.

उन्होंने कहा कि सरकार ने पदाधिकारियों का भी जमकर दुरुपयोग किया है.सरकार आती है जाती है परंतु संवैधानिक मर्यादाएं नही टूटनी चाहिये.

उन्होंने कहा कि अपनी हार को सुनिश्चित होता देख सत्तापक्ष ने पावर,पैसा और पद का भरपूर दुरुपयोग किया है जो लोकतंत्र केलिये ठीक नही है. परंतु जनता काफी समझदार हो चुकी है. जनता के लोकतंत्र की मजबूती केलिये परिवार वाद एवम  जनविरोधी हेमंत सरकार की नीतियों के खिलाफ मतदान किया है.

प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

निर्धारित किराया से ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई: अनुमंडल पदाधिकारी

Next Post

दुमका उपचुनाव में 65.27 व बेरमो में 60.20 प्रतिशत मतदान

Next Post
दुमका उपचुनाव में 65.27  व   बेरमो में 60.20 प्रतिशत मतदान

दुमका उपचुनाव में 65.27 व बेरमो में 60.20 प्रतिशत मतदान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d